एक्सप्लोरर

IND vs SA: पहले टी20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हराया, घातक गेंदबाजी के बाद सूर्यकुमार और राहुल ने किया कमाल

SA vs IND: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली.

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया. यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम खेला गया. वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जड़े. सूर्यकुमार के अलावा केएल राहुल ने भी 51 रन की मैच विनिंग पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए. वहीं साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा और एनरिक नार्खिया ने 1-1 विकेट चटकाया.

केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने किया कमाल

107 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही. कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए. वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 3 रन के स्कोर पर नार्खिया के गेंद पर आउट हुए. हालांकि इसके बाद भारत की पारी को सूर्यकुमार यादव (50) और केएल राहुल (51) ने संभाला और भारतीय टीम को 8 विकेट से आसान जीत दर्ज करवाई.

अफ्रीका ने दिया था 107 रनों का लक्ष्य
भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. टीम के शुरूआती 2 विकेट 1 रन पर ही गंवा दिया. टीम को पहला झटका तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने साउथ अफ्रीकी कप्तान बवुमा के रूप में दिया. वहीं इसके बाद अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के दूसरे ओपनर क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया.

2 विकेट के बाद भी साउथ अफ्रीकी पारी संभल नहीं पाई और टीम ने 9 के स्कोर पर पहुंचते-पहुंचते 5 विकेट खो दिए. दरअसल, अफ्रीकी टीम को तीसरा झटका अर्शदीप सिंह ने राइली रूसो और और चौथा झटका डेविड मिलर के रूप में दिया. वहीं इसके बाद टीम को पांचवा झटका दीपक चाहर ने ट्रिस्टन स्टबस के रूप में दिया. पांच विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम की पारी को मार्करम और परनेल ने संभाला और टीम का स्कोर 40 के पार ले गए. हालांकि 42 के स्कोर पर एडन मार्करम(25) पर हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हो गए. साउथ अफ्रीका के ओर से केशव महाराज ने सबसे अधिक 41, एडन मार्करम ने 25 और वेन पारनेल ने 24 रनों की पारी खेली. इनकी पारियों के बदौलत ही अफ्रीकी टीम 106 रनों तक पहुंच सकी. जिसे भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें:

पूर्व चयनकर्ता का जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल पर बड़ा बयान, बोले- दोनों भारत के लिए मैच जिताऊ गेंदबाज, लेकिन...

Taniya Bhatia: तानिया भाटिया ने लंदन के होटल को फटकारा, सामान चोरी की शिकायत पर नहीं दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL और PSL चैंपियन के बीच जंग! इस लीग की वापसी से झूम उठेगा क्रिकेट जगत; जानें पूरा माजरा
IPL और PSL चैंपियन के बीच जंग! इस लीग की वापसी से झूम उठेगा क्रिकेट जगत; जानें पूरा माजरा
टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स की कप्तानी का रिजल्ट? जानें इंग्लैंड ने कितने टेस्ट जीते और हारे
टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स की कप्तानी का रिजल्ट? जानें इंग्लैंड ने कितने टेस्ट जीते और हारे
PAK के बाद बांग्लादेश से भी हारा ऑस्ट्रेलिया, क्यों नहीं खेल रहे पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड?
PAK के बाद बांग्लादेश से भी हारा ऑस्ट्रेलिया, क्यों नहीं खेल रहे पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड?
IND vs AFG ODI: भारत और अफगानिस्तान वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल, नोट कर लीजिए वेन्यू और तारीख
भारत और अफगानिस्तान वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल, नोट कर लीजिए वेन्यू और तारीख

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget