एक्सप्लोरर

पूर्व चयनकर्ता का जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल पर बड़ा बयान, बोले- दोनों भारत के लिए मैच जिताऊ गेंदबाज, लेकिन...

पूर्व भारतीय चयनकर्ता सबा करीम ने जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि दोनों भारत के लिए मैच जिताऊ गेंदबाज हैं.

Saba Karim On Jasprit Bumrah And Harshal Patel: भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज और सीनियर पुरुष चयन समिति के पूर्व सदस्य सबा करीम को लगता है कि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी से भविष्य में टीम के लिए सही समय पर फायदा मिलेगा. बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में चोटों से उबरने के बाद बुमराह और हर्षल दोनों ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के माध्यम से वापसी की, जिसमें भारत ने 2-1 से जीत हासिल की.

करीम ने 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' शो में कहा, "मैं समझ सकता हूं कि वह एक लंबी चोट के बाद वापस आ रहे हैं और उन्हें अच्छी गेंदबाजी के लिए थोड़े समय की जरूरत है. जसप्रीत बुमराह जो भी मैच खेलेंगे वह बेहद प्रभावी होंगे."

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि जसप्रीत बुमराह, उनके पास अभी जिस तरह का गेंदबाजी संयोजन है, और हर्षल पटेल भी, दोनों ही भारत के लिए सही समय पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं."

बुमराह पूरी तरह से फिट दिख रहे हैं और यहां तक कि नागपुर में आरोन फिंच को यॉर्कर के साथ आउट भी किया. लेकिन वह अभी तक अपनी पुरानी लय में वापस नहीं आए हैं, जिसमें कैमरून ग्रीन और टिम डेविड द्वारा उनके चार ओवरों में बटोरे गए 0/50 रन शामिल हैं, ये उनके अब तक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन हैं.

इस बीच हर्षल ने मोहाली में चार ओवर में बिना विकेट के 49 रन दिए. इसके बाद उन्होंने नागपुर में दो ओवर में 32 रन दिए और फिर हैदराबाद में 1/18 विकेट लिए, जिसमें सिर्फ सात रन देकर डेविड को आउट किया. तीन मैचों की सीरीज में हर्षल का इकॉनमी रेट 12.37 रहा.

करीम ने बताया कि टी20 प्रारूप में उतार-चढ़ाव का हिस्सा आता है, गेंदबाजों को चोट के बाद वापसी में अपनी महारत और विशेषज्ञता को वापस लेने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: Team India के लिए गुड न्यूज, नेगेटिव आयी शमी की कोविड-19 रिपोर्ट

AUS vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ एलान, वॉर्नर, स्टार्क समेत चार स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget