एक्सप्लोरर

IND vs AUS: सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा ने बुमराह-हर्षल की खराब गेंदबाजी पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

भारत ने तीसरे T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर 3 T20 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत लिया है. भारतीय टीम ने 187 रनों का लक्ष्य 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Rohit Sharma On 3rd T20 Match: भारत ने तीसरे T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 T20 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के 186 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन बनाकर मैच जीत लिया. भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. इस उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 5 छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि अक्षर पटेल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.  इसके अलावा इस मैच में विराट कोहली ने 48 गेंदों पर 63 रन बनाए. पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के जड़े.

'हर मैच में अलग-अलग खिलाड़ी अपना योगदान दे रहे हैं'

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हैदराबाद मेरे लिए स्पेशल जगह है. मैंने यहां भारत के अलावा आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के लिए भी खेला है. इस मैदान से मेरी काफी सारी यादें जुड़ी हैं. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत पर कहा कि हर मैच में अलग-अलग खिलाड़ी अपना योगदान दे रहे हैं, यह शानदार है. इस फॉर्मेट में गलती की गुंजाइश बहुत कम है, लेकिन हमने अवसर का फायदा उठाया और शानदार क्रिकेट खेली. हालांकि, कभी-कभी आप ऐसा नहीं कर पाते हैं. रोहित शर्मा ने कहा कि इस सीरीज जीत के बावजूद कई कमजोरियों पर काम करना है. जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को फॉर्म में आने में थोड़ा वक्त लगेगा. साथ ही भारतीय कप्तान ने उम्मीद जताई कि दोनों गेंदबाज अगले सीरीज में लय हासिल कर लेंगे.

भारत ने 2-1 से अपने नाम किया सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस तीसरे T20 मैच की बात करें तो सुर्यकुमार यादव और विराट कोहली के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 25 रनों का योगदान दिया. हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर मैच फिनिश किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए डेनियल सैम्स सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. उन्होंने 3.5 ओवर में 33 रन देकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया. इसके अलावा जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को 1-1 कामयाबी मिली. इससे पहले टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रनों का स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन और टिम डेविड ने शानदार पारी खेली. कैमरन ग्रीन ने 21 गेंदों पर ताबड़तोड़ 52 रन बनाए. जबकि टिम डेविड ने 27 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली. भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS: तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, सूर्यकुमार और कोहली ने तूफानी पारी से पलटा मैच

IND vs AUS: तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने मारी बाज़ी, घर में 9 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीती सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
IND vs AFG 1st ODI: भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश
भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश
IND vs AFG 1st ODI Highlights: भारत ने 7 विकेट से जीता पहला वनडे, बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया मैच; AFG का बुरा हाल
भारत ने 7 विकेट से जीता पहला वनडे, बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया मैच; AFG का बुरा हाल

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
Embed widget