एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने मारी बाज़ी, घर में 9 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीती सीरीज

IND vs AUS, 3rd T20, Rajiv Gandhi Stadium: तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने 2-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली.

India vs Australia 3rd T20: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी20 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली. भारत ने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 साल बाद टी20 सीरीज जीती है. 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए. वहीं विराट कोहली ने 63 रनों की पारी खेली.   

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से भारत ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीत ली. 

ऑस्ट्रेलिया से मिले 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सूर्यकुमार (36 गेंद में 69 रन, पांच छक्के, पांच चौके) और विराट कोहली (48 गेंद में 63 रन, चार छक्के, तीन चौके) के बीच तीसरे विकेट की 104 रन की साझेदारी की मदद से एक गेंद शेष रहते चार विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की. वहीं हार्दिक पांड्या ने भी नाबाद 25 रन की पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले टिम डेविड (27 गेंद 54 रन, चार छक्के, दो चौके) और कैमरन ग्रीन (21 गेंद में 52 रन, सात चौके, तीन छक्के) के तूफानी अर्धशतकों से सात विकेट पर 186 रन बनाए. डेविड ने डेनियल सैम्स (20 गेंद में नाबाद 28, दो छक्के, एक चौका) के साथ सातवें विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत ने पहले ओवर में ही केएल राहुल (01) का विकेट गंवा दिया, जिनका सैम्स की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने अच्छा कैच लपका. कप्तान रोहित शर्मा (17) ने जोश हेजलवुड पर पारी का पहला छक्का जड़ा. उन्होंने विरोधी टीम के कप्तान पैट कमिंस का स्वागत चौके के साथ किया, लेकिन इसी ओवर में छक्का जड़ने की कोशिश में सैम्स को कैच दे बैठे.

कोहली और सूर्यकुमार ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया. सूर्यकुमार ने कमिंस पर चौके से खाता खोला जबकि कोहली ने हेजलवुड की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा. भारत ने पावर प्ले में दो विकेट पर 50 रन बनाए.

सूर्यकुमार ने ग्लेन मैक्सवेल पर लगातार दो चौके मारे जबकि सैम्स पर छक्का भी जड़ा. कोहली ने भी एडम जंपा पर छक्का मारा. सूर्यकुमार ने कमिंस पर छक्के के साथ 11वें ओवर में भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने जंपा पर लगातार दो छक्कों के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

सूर्यकुमार ने हेजलवुड पर चौका और छक्का मारा लेकिन इसी ओवर में बाउंड्री पर फिंच को कैच दे बैठे. भारत को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 44 रन की दरकार थी.

कोहली ने ग्रीन की गेंद पर एक रन के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इस ओवर में सिर्फ पांच रन बने. सैम्स के अगले ओवर में भी सात ही रन बने.

हार्दिक पंड्या ने कमिंस पर चौके के साथ दबाव को कुछ कम किया. भारत को अंतिम दो ओवर में 21 रन की जरूरत थी. हार्दिक ने 19वें ओवर में हेजलवुड की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. इस ओवर में 10 रन बने.

कोहली ने अंतिम ओवर में सैम्स की पहली गेंद छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर फिंच को कैच दे बैठे. पंड्या ने हालांकि पांचवीं गेंद पर चौके के साथ भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने शुरुआती चार और अंतिम पांच ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. टीम ने पहले चार ओवर में 56 तो अंतिम पांच ओवर में 63 रन जोड़े.

भारत की ओर से स्पिनरों ने प्रभावित किया. अक्षर पटेल (33 रन पर तीन विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्हें युजवेंद्र चहल (22 रन पर एक विकेट) का अच्छा साथ मिला. जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में बिना विकेट के 50 रन) और भुवनेश्वर कुमार (तीन ओवर में 39 रन पर एक विकेट) काफी महंगे साबित हुए.

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद ग्रीन ने आस्ट्रेलिया को तूफानी शुरुआत दिलाई. उन्होंने कप्तान आरोन फिंच (07) के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 3.3 ओवर में 44 रन जोड़े. ग्रीन ने भुवनेश्वर के पहले ही ओवर में लगतार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ अपने तेवर दिखाए और फिर अगले ओवर में अक्षर पर भी दो चौके मारे.

ग्रीन ने भुवनेश्वर के अगले ओवर में दो छक्कों और एक चौके से 17 रन बटोरे. अक्षर ने फिंच को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई लेकिन ग्रीन ने अगली तीन गेंद पर तीन चौके मारे और चौथे ओवर में ही टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया. ग्रीन ने भुवनेश्वर की गेंद पर एक रन के साथ सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. वह हालांकि इसी ओवर में राहुल को कैच दे बैठे.

ऑस्ट्रेलिया ने पावर प्ले में दो विकेट पर 66 रन बनाए. ग्लेन मैक्सवेल (06) अक्षर के सटीक निशाने का शिकार होकर पवेलियन लौटे जबकि युजवेंद्र चहल ने स्टीव स्मिथ (09) को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप कराके आस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 84 रन किया.

जोश इंग्लिस (24) और डेविड ने इसके बाद 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. डेविड ने हर्षल पटेल का स्वागत लांग आफ पर छक्के के साथ किया. अक्षर ने अगले ओवर में इंग्लिस को बैकवर्ड प्वाइंट पर रोहित के हाथों कैच कराके आस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया और फिर इसी ओवर में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मैथ्यू वेड (01) को अपनी ही गेंद पर लपका.

डेविड ने 18वें ओवर में भुवनेश्वर पर लगातार दो छक्कों और एक चौके से 21 रन बनाए. बुमराह के अगले ओवर में सैम्स ने एक छक्के और एक चौके से 18 रन जोड़े. हर्षल के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर छक्के के साथ डेविड ने 25 गेंद में आस्ट्रेलिया के लिए पहला अर्धशतक पूरा किया लेकिन एक गेंद बाद रोहित को कैच दे बैठे.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, जडेजा के बाद यह स्टार ऑलराउंडर हुआ चोटिल

Mankading Controversy: मांकडिंग को लेकर आपसे में भिड़े इंग्लैंड के क्रिकेटर, बिलिंग्स ने बताया गलत तो हेल्स ने दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG 1st ODI Live Score: बारिश के कारण नहीं हो सका टॉस, क्या रद्द होगा मैच; पढ़ें सारी अपडेट्स
LIVE: बारिश के कारण नहीं हो सका टॉस, क्या रद्द होगा मैच; पढ़ें सारी अपडेट्स
अगर इतने बजे तक नहीं शुरू हुआ मैच, फिर वनडे बन जाएगा 20-20; भारत-अफगानिस्तान मैच पर नया अपडेट
अगर इतने बजे तक नहीं शुरू हुआ मैच, फिर वनडे बन जाएगा 20-20; भारत-अफगानिस्तान मैच पर नया अपडेट
छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, आंखें नम कर देगी इस क्रिकेटर की कहानी
छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, आंखें नम कर देगी इस क्रिकेटर की कहानी
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच कितने बजे तक शुरू होगा 20-20 ओवर का मैच? कट-ऑफ टाइम आया सामने
भारत और अफगानिस्तान के बीच कितने बजे तक शुरू होगा 20-20 ओवर का मैच? कट-ऑफ टाइम आया सामने

वीडियोज

Iran US War | Ceasefire Deal: ईरान के सामने ट्रंप ने टेकें घुटने! क्या जिनेवा में होगी महा-डील?
IAF Plane Crash : लैंडिंग के वक्त सेना का विमान क्रैश! | AN 32 | Jorhat | Breaking News| Air Force
IAF Plane Crash : Air Force का AN-32 क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Jorhat | Breaking News
US-Iran War Updates : US और ईरान के बीच 105 दिनों की तकरार खत्म ? | Trump | Iran Peace Deal 2026
Indian Ship Attacked in Hormuz News : 3 भारतीयों की मौत पर भड़का भारत, अमेरिका को कड़ा संदेश #war

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कल्याण बनर्जी ने दिया था ममता बनर्जी को अल्टीमेटम तो BJP ने कसा तंज, कहा- 'अभिषेक के बिल पेंडिंग इसलिए...'
कल्याण बनर्जी ने दिया था ममता बनर्जी को अल्टीमेटम तो BJP ने कसा तंज, कहा- 'अभिषेक के बिल पेंडिंग इसलिए...'
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, आंखें नम कर देगी इस क्रिकेटर की कहानी
छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, आंखें नम कर देगी इस क्रिकेटर की कहानी
ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया
ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया
Ikka Release Date: सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर ओमान की खाड़ी में अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
'अपनी हैसियत के हिसाब से बात करें...', ओवैसी के यूपी दौरे से पहले ओम प्रकाश राजभर ने दी नसीहत
'अपनी हैसियत के हिसाब से बात करें...', ओवैसी के यूपी दौरे से पहले ओम प्रकाश राजभर ने दी नसीहत
Embed widget