एक्सप्लोरर

फिर चला मनीष पांडे का बल्ला, इंडिया बी ने किया खिताब पर कब्जा

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मनीष पांडे(54 गेंद 73 रन) की शानदार नाबाद अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत इंडिया बी ने क्वाड्रैंगुलर सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ए को 9 विकेट से हरा दिया.

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मनीष पांडे(54 गेंद 73 रन) की शानदार नाबाद अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत इंडिया बी ने क्वाड्रैंगुलर सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ए को 9 विकेट से हरा दिया. भारत की शानदार स्पिन गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम 47.5 ओवर में 225 रन पर ऑल आउट हो गई. जवाब में इंडिया बी ने एक विकेट खोकर 81 गेंद पहले लक्ष्य को हासिल कर लिया.

भारत की ओर से एक बार फिर मयंक अग्रवाल(67 गेंद 60 रन ) और मनीष पांडे ने शानदार पारी खेल चयनकर्ताओं के दरवाजे पर दस्तक दी. मयंक का चयन भले ही इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं हुआ लेकिन उनके बल्ले से रन लगातार निकल रहे हैं दूसरी तरफ मनीष पांडे की नजर एशिया कप टीम पर है. पांडे के फॉर्म का अंदाजा इस बात से निकाला जा सकता है कि कुल चार मुकाबले में उन्हें कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाया. इस सीरीज में उन्होंने 95*, 21*, 117* और 73* रनों की पारी के साथ कुल 306 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 99.15 का रहा.

226 रनों के आसान लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय टीम को मयंक अग्रवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. इशान किशन 13 रन की पारी खेलने के बाद चोटिल हो कर मैदान से बाहर चले गए. उनकी जगह बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल(नाबाद 63) ने मौके का फायदा उठाते हुए मयंक के साथ पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की. मयंक 69 रनों की पारी खेलने के बाद एश्टन एगर की गेंद पर बोल्ड हो गए. अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और दो छक्के लगाए.

आउट होने से पहले मयंक ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पटरी से उतार दिया था जिसका फायदा मनीष पांडे और गिल ने उठाया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 16.1 ओवर में 120 रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी. गिल ने जहां अपनी पारी में 6 चौका और 1 छक्का लगाया तो वहीं मनीष पांडे ने 8 चौके और तीन गगनभेदी छक्का लगाया जिसमें आखिरी छक्के से टीम को जीत भी शामिल रही.

इससे पहले टॉस जीतकर इंडिया बी के कप्तान मनीष पांडे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले विकेट के लिए डी'आरशी शॉर्ट(72) और उस्मान ख्वाजा(23) ने 51 रनों की साझेदारी जरूर की लेकिन इसका फायादा दूसरे बल्लेबाज नहीं उठा पाए. पिच से स्पिनर को खासी मदद मिल रही थी जिसपर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी(53) ही अर्द्धशतीय पारी खेल पाए.

भारत की ओर से श्रेयस गोपाल ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए जबकि नवदीप सैनी, दीपक हुड्डा और सिद्धार्थ कौल को दो-दो विकेट मिले. एक विकेट जलज सक्सेना भी झटकने में कामयाब रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget