एक्सप्लोरर

IND vs WI: बारिश ने भारत की क्लीन स्वीप की उम्मीदों पर फेरा पानी, दूसरा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती सीरीज

IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. दरअसल, मैच का पांचवां दिन बारिश की भेंट चढ़ गया, जिस कारण अंतिम दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका.

India vs West Indies 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच पांचवें दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण ड्रॉ पर समाप्त हुआ. टीम इंडिया ने इस तरह से दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीती, लेकिन बारिश ने उसकी क्लीन स्वीप करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तीसरे चक्र के लिए कुछ महत्वपूर्ण अंक जुटाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. 

डब्ल्यूटीसी के पहले दो चक्र में फाइनल में पहुंचने वाले भारत ने डोमिनिका में खेला गया पहला टेस्ट मैच पारी और 141 रन से जीत कर नए चक्र की शानदार शुरुआत की थी. दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सुबह से ही मूसलाधार बारिश होती रही, जिसके कारण खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में ही समय बिताना पड़ा. लंच के निर्धारित समय से कुछ देर पहले बारिश रुक गई और बादल भी छंट गए, जिसके बाद अंपायरों ने भारतीय समयानुसार 11 बजकर 10 मिनट पर खेल शुरू करने की घोषणा की.

अभी खिलाड़ी मैदान पर उतर पाते कि बादल घिर आए और फिर बारिश होने लगी. अंपायरों ने इसके बाद दोनों कप्तानों की सहमति से भारतीय समयानुसार 12 बजकर 20 मिनट पर मैच ड्रॉ समाप्त करने की घोषणा की. इस बीच जब बारिश थमी तब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देकर समय बिताया. 

मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित रहा था, जिसमें वेस्टइंडीज ने 365 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 76 रन बनाए थे. चौथे दिन का खेल समाप्त होने के समय जर्मेन ब्लैकवुड 20 और सलामी बल्लेबाज तेगनारायण चंद्रपाल 24 रन पर खेल रहे थे. 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 121 रन की मदद से अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की चौथे दिन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 255 रन पर आउट कर दिया था. 

वेस्टइंडीज ने चौथे दिन अपनी पहली पारी चार विकेट पर 229 रन से आगे शुरू की थी, लेकिन सिराज ने सुबह के सत्र में पांच विकेट लेकर भारत की जीत की उम्मीद जगा दी थी. सिराज ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 60 रन देकर पांच विकेट लिए थे. 

कप्तान रोहित शर्मा (57) और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (नाबाद 52) के आक्रामक अर्धशतकों की मदद से भारत ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन पर समाप्त घोषित करके वेस्टइंडीज के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था.

ये भी पढ़ें-

IND vs WI: ईशान किशन ने ऋषभ पंत के बल्ले से लगाया करियर का पहला टेस्ट अर्धशतक? मुंबई इंडियंस ने शेयर की दिलचस्प फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget