एक्सप्लोरर

IND vs WI: यशस्वी-शुभमन ने तोड़ा रोहित-धवन का पुराना रिकॉर्ड, टी20 की खास लिस्ट में बनाई जगह

Team India T20 Record: यशस्वी और शुभमन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया. इन दोनों के बीच 165 रनों की साझेदारी हुई.

India vs West Indies T20 Record: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज के चौथे मैच में 9 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज ने 179 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में भारत ने 17 ओवरों में एक विकेट के नुकसान के साथ जीत हासिल कर ली. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया. इन दोनों रोहित शर्मा और शिखर धवन का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

दरअसल यशस्वी और शुभमन के बीच 165 रनों की साझेदारी हुई. इन दोनों ने भारत के लिए टी20 मैचों में सबसे बड़ी साझेदारी निभाने के मामले में रोहित और शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया. धवन और रोहित की जोड़ी ने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 160 रनों की साझेदारी निभाई थी. यह जोड़ी अब तीसरे स्थान पर है. जबकि गिल-यशस्वी की जोड़ी दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. 

केएल राहुल और रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 165 रनों की साझेदारी निभाई थी. लिहाजा वे संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. इस मामले में दीपक हुड्डा और संजू सैमसन की जोड़ी पहले नंबर पर है. इन दोनों के बीच आयरलैंड के खिलाफ 2022 में 176 रनों की साझेदारी हुई थी.

गौरतलब है कि चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 178 रन बनाए. इस दौरान शाई होप ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए. हेटमायर ने 39 गेंदों में 61 रन बनाए. इस दौरान अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 38 रन देकर 3 विकेट लिए. कुलदीप यादव को दो विकेट मिले. अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिया.

वेस्टइंडीज के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 17 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. यशस्वी ने 51 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए. उन्होंने 3 छक्के और 11 चौके लगाए. गिल ने 77 रनों का योगदान दिया. उन्होंने 47 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौके लगाए.

यह भी पढ़ें : IND vs WI: टी20 सीरीज़ में 2-2 से बराबरी कर बेहद खुश दिखे भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या, पढ़ें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget