एक्सप्लोरर

IND vs WI: शतक जड़ने के बाद विराट कोहली ने भरी हुंकार, कहा- जब चुनौतियों का सामना करना होता है तो मैं...

IND vs WI, Virat Kohli: वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से दमदार शतक निकला. इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका 76वां शतक है.

Virat Kohli Statement in Hindi: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 29वां शतक लगाने के बाद कहा कि जब वह विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हैं तो खुद को उत्साहित महसूस करते हैं. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में यह सैकड़ा लगा कर संतुष्ट हैं. 

34 वर्षीय विराट कोहली ने शुक्रवार को 121 रन की पारी खेलकर सर डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिससे भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए. यह पिछले पांच वर्षों में विदेशों में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक है. उन्होंने विदेश में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक 2018 में बनाया था. 

कोहली ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, "मैंने वास्तव में इस पारी का पूरा आनंद लिया. मैं अच्छी लय में था और मैं इसे बनाए रखना चाहता था. मैंने जब क्रीज पर कदम रखा तो वह चुनौतीपूर्ण समय था. ऐसे मौकों पर जबकि मुझे चुनौतियों का सामना करना होता है तो मैं उत्साहित महसूस करता हूं."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे धैर्य बनाए रखने की जरूरत थी, क्योंकि आउटफील्ड धीमी थी. यह बेहद संतोषजनक है, क्योंकि मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी."

यह कोहली का 500 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 76वां शतक है. उन्होंने पहले 500 मैचों में 74 अंतरराष्ट्रीय शतकों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. 

कोहली ने कहा, "सबसे पहले तो मैं इस बात का आभारी हूं कि मुझे भारत की तरफ से 500 मैच खेलने को मिले. मैंने विदेशों में 15 शतक लगाए हैं. मैंने भारत की तुलना में विदेशी धरती पर अधिक शतक लगाए हैं. इसके अलावा मैंने कुछ अर्धशतक भी जमाए हैं. मुझे बस इस पर ध्यान केंद्रित करना है कि मुझे टीम के लिए क्या करना है. मैं टीम की जीत में अपना योगदान देने का प्रयास करता हूं, जब टीम को मेरी जरूरत होती है तब यह आंकड़े और उपलब्धियां बहुत मायने रखते हैं."

दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक कोहली ने अपनी फिटनेस के बारे में कहा, "मैं अपना पूरा ध्यान रखता हूं. अभ्यास, नींद, आराम और अपने आहार का पूरा ध्यान देता हूं. एक रन को दो रन में बदलना मेरे लिए आसान काम है. इससे मुझे दबाव मुक्त रहने में मदद मिलती है. अच्छी फिटनेस से मुझे सभी प्रारूपों में खेलने में मदद मिलती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget