एक्सप्लोरर

Ind vs WI 1st T20I: विराट कोहली और केएल राहुल की दमदार पारी, भारत ने विंडीज को दी 6 विकेट से मात

विराट कोहली और केएल राहुल की दमदार पारी की बदौलत भारत ने हैदराबाद में खेले गए पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया है. विराट ने सबसे ज्यादा 94 रनों की पारी खेली.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में चल रहे पहले टी20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया है. इस दौरान विराट कोहली और केएल राहुल की दमदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने विंडीज पर शानदार तरीके से जीत दर्ज की. विराट ने सबसे ज्यादा 94 रनों की पारी खेली और वो भी नॉटआउट. इसी के साथ विराट ने टी20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया. इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन कुछ समय बाद वो फैसला गलत साबित हो गया जब इविन लेविस और हेटमायर की दमदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों में टीम इंडिया को 208 रनों का टारगेट दे दिया. भारतीय बल्लेबाजी विंडीज के जरिए खड़े किए 207 रनों के टारगेट को चेस करने के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपन करने के लिए आए. दोनों बल्लेबाज सेट होने की कोशिश कर ही रहे थे तभी रोहित शर्मा को खारी पीएरे ने पवेलियन भेज दिया. उनका कैच हेटमायर ने पकड़ा. इसके बाद क्रीज पर कप्तान विराट कोहली आए और उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 120 रनों के पार पहुंचाया. दोनों शानदान फॉर्म में नजर आ ही रहे थे तभी केएल राहुल ने बाउंड्री पार करने के चक्कर में कैच आउट हो गए. राहुल ने 40 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में राहुल ने 4 छक्के और 5 चौके मारे. इसके बाद विराट का साथ देने क्रीज पर रिषभ पंत आए. पंत ने आते ही पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया. विराट ने भी इसके बाद कई बड़े शॉट्स खेले और टीम के चेसिंग स्कोर को धीरे धीरे करीब लेते आते गए. विराट ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया. विराट और पंत ने मिलकर 16 ओवरों में टीम के स्कोर को 170 रनों के पार पहुंचा दिया. लेकिन तभी कॉट्रेल की एक स्लोवर गेंद पर पंत गेंद को सही तरीके से पहचान नहीं पाए और कैच दे बैठे. इसके बाद विराट का साथ देने श्रेयस अय्यर आए और दोनों ने मिलकर टीम को 190 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन तभी श्रेयस अय्यर आउट हो गए. इसके बाद दुबे और विराट ने टीम इंडिया को 8 विकेट शेष रहते हुए ही जीत दिला दी. वहीं विंडीज की अगर बात करें तो लेविस और हेटमायर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 207 रनों तक पहुंचाया. इस दौरान चहर को सबसे ज्यादा 4 ओवर में 56 रन पड़े. वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा हेटमायर ने 56 रन मारे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget