एक्सप्लोरर

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले वनडे और टी-20 मैचों का बदला समय, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

कोरोना के कारण पहले भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज को 18 जुलाई से शुरू करने का फैसला लिया गया था. अब मैचों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है.

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. दोनों टीमें आगामी सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बीसीसीआई ने सोमवार को टीम इंडिया की प्रैक्टिस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मैचों के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है. 

समय में इतना हुआ बदलाव
भारत और श्रीलंका के बीच अब वनडे मुकाबले दोपहर 3:00 बजे से और टी-20 मुकाबले रात 8:00 बजे से खेले जाएंगे. पहले यह मुकाबले आधा घंटा पहले शुरू होने थे. भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज पहले 13 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना के खतरे के कारण सीरीज को 18 जुलाई से शुरू करने का फैसला लिया गया है.

टीम इंडिया और श्रीलंका के होटल किए अलग
पिछले दिनों श्रीलंकाई टीम के बैटिंग कोच और परफॉर्मेंस विश्लेषक कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद श्रीलंका की पूरी टीम आइसोलेशन में चली गई थी. हालांकि अच्छी खबर यह है कि श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों की हालिया कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. एहतियात के तौर पर टीम इंडिया और श्रीलंका के होटल अलग-अलग कर दिए गए हैं. 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बनाईं तीन टीमें
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना के खतरे को देखते हुए तीन टीमें तैयार की हैं, ताकि भारत के खिलाफ सीरीज प्रभावित ना हो. श्रीलंका की टीम मंगलवार से प्रैक्टिस शुरू कर सकती है. पिछले दिनों श्रीलंका की टीम के बैटिंग कोच और परफॉर्मेंस विश्लेषक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद सीरीज पर खतरा मंडराने लगा था, लेकिन अब श्रीलंका बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है. 

यहां जानें वनडे और टी-20 सीरीज का नया शेड्यूल
हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज का नया शेड्यूल जारी किया गया है. इसके मुताबिक वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 जुलाई, दूसरा मैच 20 जुलाई और तीसरा मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा. इसके अलावा T-20 सीरीज का पहला मैच 25 जुलाई, दूसरा मैच 27 जुलाई और तीसरा मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा.  

यह भी पढ़ेंः IND Vs SL: भुवनेश्वर कुमार ने कहा- श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में युवा खिलाड़ियों के काम आएगा आईपीएल का अनुभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget