एक्सप्लोरर

IND Vs SL: भुवनेश्वर कुमार ने कहा- श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में युवा खिलाड़ियों के काम आएगा आईपीएल का अनुभव

IND Vs SL: श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के उप-कप्तान भुवनेश्वर कुमार के अनुसार आईपीएल का अनुभव इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों के काम आएगा. उन्होंने चोट के बाद वापसी का श्रेय घरेलू क्रिकेट को दिया है.

IND Vs SL: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के उप-कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि आईपीएल में खेलने का अनुभव युवा खिलाड़ियों के बेहद काम आएगा. भारतीय टीम में छह ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है. भुवनेश्वर कुमार के अनुसार इन खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव भले ही ना हो लेकिन इन्हें घरेलू क्रिकेट और लीग क्रिकेट का काफी अनुभव है जो इस सीरीज में टीम के लिए बेहद मददगार साबित होगा. 

शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहा उसे तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है. भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि, "हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं जिनके पास आईपीएल में खेलने का भरपूर अनुभव है. ये सभी युवा खिलाड़ी लंबे समय से टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं और घरेलू और लीग स्तर पर इन्होंने अपनी अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया है."

लीग स्तर का अनुभव आएगा बेहद काम 

साथ ही उन्होंने कहा, "लीग स्तर का उनका ये अनुभव इस सीरीज में टीम के बेहद काम आएगा. इन युवा खिलाड़ियों के पास जबर्दस्त प्रतिभा है और ये आईपीएल का अपना आत्मविश्वास इस सीरीज में भी लेकर चलेंगे. टीम में इनके साथ कई अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारा ये दौरा बेहद सफल रहेगा."

बता दें कि, देवदत्त पडिकल, चेतन सकारिया, नीतीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, रितुराज गायकवाड़ और वरुण चक्रवती को इस दौरे के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल कीयोय गया है.

चोट के बाद इस सीरीज से वापसी कर रहे हैं भुवनेश्वर कुमार 

वहीं, चोट से उबरने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि घरेलू क्रिकेट ने इसमें उनकी काफ़ी मदद की है. उन्होंने कहा, "जब मैं लगभग ठीक हो गया था, तब घरेलू क्रिकेट भी खेला जा रहा था. मेरा ध्यान फिट होने और वापसी करने पर था और फिर मैंने मैच की तैयारी शुरू कर दी. इंग्लैंड सीरीज से पहले, मैंने घरेलू क्रिकेट खेला, ताकि मुझे ज्यादा से ज्यादा मैच प्रैक्टिस का अनुभव मिल सके."

यह भी पढ़ें 

IND Vs SL: कोच द्रविड़ संग टीम इंडिया ने नेटस पर जमकर बहाया पसीना, BCCi ने शेयर किया वीडियो

IND Vs SL: श्रीलंकाई खिलाड़ियों की लेटेस्ट आरटी-पीसीआर रिपोर्ट आई नेगेटिव, तय समय पर शुरू हो सकती है सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget