एक्सप्लोरर

IND vs SL: मोहम्मद सिराज पावरप्ले में बेस्ट बॉलिंग करने वाले तीसरे भारतीय, जानिए बाकी गेंदबाजों के नाम

Mohammed Siraj Bowling: मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में बेहतरीन गेंदबाजी की. इस दौरान वह पावरप्ले में बेस्ट बॉलिंग करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बने.

Mohammed Siraj Powerplay Bowling: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में खतरनाक गेंदबाजी की. तिरुवनंतपुरम में हुए अंतिम मुकाबले में मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने सिराज के आगे समर्पण कर दिया. इस भारतीय गेंदबाज ने धुआंधार बॉलिंग करते हुए पावरप्ले में श्रीलंका के चार विकेट चटकाए. यह उनकी बॉलिंग का कमाल था जो श्रीलंका की टीम सिर्फ 73 रनों पर ढेर हो गई.  टीम इंडिया ने तीसरे मुकाबले में मेहमानों को रिकॉर्ड 317 रन से हराया. मोहम्मद सिराज इस दौरान 20 साल में पावरप्ले में भारत की तरफ से बेस्ट बॉलिंग करने वाले तीसरे गेंदबाज बने. आइए आपको भारत के उन गेंदबाजों के बारे में बताते हैं जिन्होंने वनडे में पावरप्ले में अब तक बेस्ट बॉलिंग की है. 

सिराज तीसरे गेंदबाज

पिछले 20 सालों में अगर देखा जाए तो भारत की तरफ से पावरप्ले में बेस्ट बॉलिंग करने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पावरप्ले में शानदार बॉलिंग करते हुए 7 रन देकर चार विकेट लिए थे. इस लिस्ट में वह पहले स्थान पर हैं. टीम इंडिया के पेसर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पावरप्ले में 9 रन देकर चार विकेट लिए थे. जबकि मोहम्म्द सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ पावरप्ले में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर चार विकेट लिए. वहीं, कई साल पहले जवागल श्रीनाथ ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार बॉलिंग करते हुए पावरप्ले में 20 रन देकर 4 विकेट लिए थे. 

भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही. एकदिवसीय सीरीज में टीम इंडिया ने मेहमान टीम का 3-0 से व्हाइट वाश किया. भारतीय टीम ने गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 67 रन से हराया. वहीं कोलकाता में दूसरे एकदिवसीय में भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से शिकस्त दी. जबकि तिरुवनंतपुरम में हुए आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमानों को 317 रन से पीटा. इस तरह भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप किया.

यह भी पढ़ें:

IND vs SL: भारत ने 23 साल बाद लिया श्रीलंका से बदला, तीसरे वनडे में मेहमानों पर दर्ज की धमाकेदार जीत 

IND vs SL: भारत को दरकिनार कर 3 साल से होती रही इंग्लैंड की तारीफ, फिर भी टीम इंडिया से कोसों पीछे रह गए अंग्रेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget