एक्सप्लोरर

IND vs SL: भारत ने 23 साल बाद लिया श्रीलंका से बदला, तीसरे वनडे में मेहमानों पर दर्ज की धमाकेदार जीत

India vs Sri Lanka: भारत ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से शिकस्त दी. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमानों से करीब 23 पुराना बदला भी चुकाया.

India vs Sri Lanak 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे 15 जनवरी को खेला गया. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया की आंधी में मेहमान टीम उड़ गई. भारत ने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 317 रन से हराया. इस दौरान टीम इंडिया ने श्रीलंका से 23 साल पुराना बदला भी चुकाया. तीसरे वनडे में भारत ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 390 रन बनाए. जीत के लिए 391 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम सिर्फ 73 रन पर ढेर हो गई. भारत को मैच जिताने में विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

भारत ने 23 साल बाद लिया बदला

तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम श्रीलंका से 23 साल बाद बदला चुकाने में सफल रही. साल 2000 में शारजाह में कोका कोला चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 54 रन पर ऑल आउट हो गई थी. 29 अक्टूबर 2000 को फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 299 रन बनाए थे. सनथ जयसूर्या ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 189 रन की तूफानी पारी खेली थी. उस मुकाबले में 300 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम चमिंडा वास और मुरलीधरन की गेंदों से पार नहीं पा सकी. वास ने 5 और मुरलीधरन ने 3 विकेट चटकाए. रोबिन सिंह को अगर छोड़ दिया जाए तो भारत का कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंचा. रॉबिन सिंह 11 रन बनाकर हाईएस्ट स्कोरर रहे. मैच में भारत महज 54 रन पर ऑल आउट हो गया था. 

अब 23 साल बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका से पुराना बदला चुकाया है. 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिेंग करते हुए 390 रन स्कोर किए. भारत की तरफ से विराट कोहली ने 166 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं शुभमन गिल 116 रन बनाकर आउट हुए. जीत के लिए 391 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम सिर्फ 73 रन पर ढेर हो गई. मोहम्मद सिराज की बॉलिंग मेहमान टीम पर भारी पड़ी. उन्होंने खतरनाक बॉलिंग करते हुए श्रीलंका के 4 विकेट झटके. मेहमान टीम 22 ओवर में 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत ने करीब 23 बाद श्रीलंका से अपना पुराना हिसाब बराबर कर लिया. 

यह भी  पढ़ें:

IND vs SL: कोहली इस मामले में Sir Viv Richards को भी छोड़ चुके हैं पीछे, तीसरे वनडे में रचा इतिहास

'मैन ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड जीतने के बाद कोहली ने दिया दिल छू लेने वाला बयान, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM 1st T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget