एक्सप्लोरर

IND vs SL 3rd T20: केएल राहुल और धवन की ओपनिंग साझेदारी के दम पर भारत ने 20 ओवरों में बनाए 201 रन

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 202 रनों का टारगेट रखा है.

भारत और श्रीलंका के बीच पुणे में चल रहे तीसरे और आखिरी टी20 में भारत ने 20 ओवरों में 201 रन बना लिए हैं. यहां श्रीलंका को अब जीत के लिए 202 रन बनाने हैं. श्रीलंका ने यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसे शुरू में ही धवन और केएल राहुल की ओपनिंग साझेदारी ने गलत साबित कर दिया. दोनों बल्लेबाज शुरू से ही तेज खेल रहे थे. दोनों के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई. यहां सबसे पहले शिखर धवन ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो वहीं इसके बाद केएल राहुल ने भी अपने 50 रन पूरे किए. इस दौरान भारत का पहला विकेट धवन के रूप में गिरा जब 97 पर धवन 52 रन बनाकर पवेलियन चले गए. इसके बाद साल 2015 के बाद पहली बार दूसरा टी20 खेल रहे संजू सैमसन को मौका मिला और उन्होंने आते ही पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया लेकिन वो भी दूसरी गेंद पर LBW आउट हो गए. सैमसन ने 6 रन बनाए. इसके बाद अच्छी लय में नजर आ रहे केएल राहुल भी एक शॉट खेलने के चक्कर में स्टम्प्स आउट हो गए. वो 54 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने यहां 118 रनों पर 3 विकेट खो दिए थे. इसके बाद लग रहा था कि कप्तान कोहली आएंगे लेकिन एक बार फिर श्रेयस अय्यर को मौका मिला. उन्होंने आते ही चौका मार दिया लेकिन अगली ही गेंद पर एक आसान से कैच दे बैठे. अय्यर 4 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान टीम इंडिया के 122 रनों पर 4 विकेट गिर गए थे. अब क्रीज पर विराट कोहली और मनीश पांडे थे. दोनों ने मिलकर टीम इंडिया के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया. दोनों बल्लेबाज काफी अच्छे शॉट्स खेल रहे थे लेकिन तभी विराट दो रन दौड़ने के चक्कर में 26 रन पर रन आउट हो गए. इसके तुरंत बाद टीम इंडिया को एक और झटका लगा जब पहली ही गेंद पर वाशिंगटन सुंदर भी 0 पर आउट हो गए. टीम इंडिया ने 6 विकेट 164 रनों पर गंवा दिए थे. इसके बाद क्रीज पर शार्दुल ठाकुर आए और उन्होंने कुछ बेहतरीन हिट्स मारे. इस दौरान मनीश पांडे और शार्दुल ठाकुर ने मिलकर टीम इंडिया के स्कोर को 20 ओवरों में 201 रन तक पहुंचा दिया. यहां पांडे 31 रन और ठाकुर 22 रन पर नाबाद रहे. ठाकुर ने 8 गेंदों में ही 22 रन बना दिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
LIVE: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget