एक्सप्लोरर

IND vs SL 2nd Day: मोहाली टेस्ट टीम इंडिया का दबदबा कायम, श्रीलंका ने पहली पारी में गंवाए 4 विकेट

मोहाली टेस्ट में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए. वह भारत से अब भी 466 रन पीछे है.

मोहाली टेस्ट का दूसरा दिन भी पूरी तरह भारत के नाम रहा. टीम इंडिया ने रविंद्र जडेजा की 175 रनों की नाबाद पारी की बदलौत 574 रन बनाकर पहली पारी घोषित की. इसके बाद टीम ने श्रीलंका के 4 विकेट भी झटके. श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 108 रन बना लिए हैं. हालांकि वह टीम इंडिया से अब भी 466 रन पीछे है. इस दौरान भारत की ओर से दमदार गेंदबाजी करते हुए अश्विन ने दो विकेट चटकाए.

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान के साथ 574 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस दौरान जडेजा ने 228 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 175 रन बनाए. दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 82 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों की मदद से 61 रन बनाए. 

इससे पहले ऋषभ पंत ने 96 रनों का अहम योगदान दिया था. हनुमा विहारी ने 58 रनों की उपयोगी पारी खेली थी. वहीं रोहित शर्मा 29, मयंक अग्रवाल 33 और विराट कोहली 45 रन बनाकर आउट हुए थे. श्रेयस अय्यर भी 27 रन ही बना सके थे.

श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं. वह भारत से अब भी 466 रन पीछे है. टीम की शुरुआत खराब रही. ओपनर खिलाड़ी थिरिमाने 17 रन बनाकर अश्विन की गेंद का शिकार हुए. जबकि कप्तान करुणारत्ने भी 28 रन ही बना सके. एंजेलो मैथ्यूज 22 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने. डि सिल्वा सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए. 

टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए. उन्होंने 13 ओवरों में से 7 मेडन ओवर भी निकाले. अश्विन ने इस दौरान 21 रन दिए. रविंद्र जडेजा ने 9 ओवरों में 30 रन देकर एक विकेट लिया. जसप्रीत बुमराह के हाथ भी एक सफलता लगी. 

यह भी पढ़ें : IND vs SL: 'सर जडेजा' के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज

IND vs SL: कोहली को मोहाली में 'गार्ड ऑफ ऑनर' से किया गया सम्मानित, वीडियो में देखें रोहित को लगाया गले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget