एक्सप्लोरर

IND vs SL: कोहली को मोहाली में 'गार्ड ऑफ ऑनर' से किया गया सम्मानित, वीडियो में देखें रोहित को लगाया गले

पूर्व कप्तान विराट कोहली को 'गार्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया. भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है.

भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन पूर्व कप्तान विराट कोहली को साथी खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया. यह कोहली के करियर का 100वां टेस्ट मैच है. विराट ने टेस्ट मैचों में अब तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. वे 100 या इससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी हैं. 

मोहाली टेस्ट में भारत ने दूसरे दिन 8 विकेट के नुकसान के साथ 574 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान पर फील्डिंग के लिए आने वाले थे. इससे पहले सभी ने कोहली को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया. यह उनके 100वें टेस्ट मैच के लिए दिया गया. इसका वीडियो बीसीसीआई ने ट्वीट किया है. इस पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

भारत के लिए पहली पारी में रविंद्र जडेजा ने शानदार बैटिंग करते हुए नाबाद 175 रन बनाए. लेकिन पारी घोषित होने की वजह से वे दोहरा शतक लगाने से चूक गए. इस पारी में विराट कोहली  ने 45 रनों का योगदान दिया. जबकि ऋषभ पंत शतक लगाने से चूक गए. पंत ने 96 रनों की अहम पारी खेली. 

अगर विराट के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 27 शतकों की मदद से 8007 रन बनाए हैं. कोहली ने इस फॉर्मेट में 7 दोहरे शतक भी जड़े हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर नाबाद 254 रन रहा है.

यह भी पढ़ें : IND vs SL: 'सर जडेजा' के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज

Watch: 'रॉकस्टार' जडेजा ने जड़ा शतक, मैदान पर फिर से दिखा तलवारबाजी स्टाइल में जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget