एक्सप्लोरर

Ind vs SA: वेंकटेश अय्यर ने पहले वनडे में क्यों नहीं की गेंदबाजी? शिखर धवन ने बताई ये वजह

Team India: टीम इंडिया की हार के बाद केएल राहुल की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. फैंस का कहना है कि वेंकटेश अय्यर को टीम में क्यों शामिल किया गया जब उनसे गेंदबाजी ही नहीं करानी थी. 

Shikhar Dhawan on Venkatesh Iyer: दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज के पहले मैच टीम इंडिया को 31 रनों से हरा दिया है. इस हार के साथ भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है. टीम इंडिया को 50 ओवरों में 297 का टारगेट मिला था. वह 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन ही बना पाई. टीम इंडिया की हार के बाद केएल राहुल की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. फैंस का कहना है कि वेंकटेश अय्यर को टीम में क्यों शामिल किया गया जब उनसे गेंदबाजी ही नहीं करानी थी. 

बता दें कि पार्ल में खेले गए इस वनडे मैच में टीम इंडिया 5 गेंदबाज और एक ऑलराउंडर के साथ उतरी थी. भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकर काफी महंगे साबित हुए. भुवी ने जहां 10 ओवर में 64 रन दिए तो वहीं शार्दुल ने 10 ओवर में 72 रन लुटाए. ये दोनों गेंदबाज रन लुटा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद राहुल ने वेंकटेश अय्यर को गेंद नहीं सौंपी. 

धवन ने बताई ये वजह

मैच के बाद भारतीय ओपनर शिखर धवन ने इसकी वजह बताई. उन्होंने कहा, 'हमें उनकी जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें विकेट से मदद भी मिल रही थी. अंत में ज्यादातर तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जाता था. बीच के ओवरों में जब विकेट नहीं गिर रहा था तो हमारी सोच मुख्य गेंदबाजों को वापस लाने की थी, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके. फिर अंत में हमारे स्पिनरों की तरह हमारे मुख्य गेंदबाजों को लाना जरूरी था.'

भारत के विपरीत दक्षिण अफ्रीका ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें पार्ट टाइम स्पिनर एडेन मार्करम और एंडिले फेहलुकवायो शामिल हैं. दोनों ने 11 ओवर गेंदबाजी की और 56 रन देकर 3 विकेट निकाले. शिखर धवन से यह भी पूछा गया कि जब शीर्ष क्रम विफल हो जाता है तो वह युवा भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाजों का कैसे मार्गदर्शन करते हैं. भारत के लिए सर्वाधिक 79 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह इस बारे में बात करते हैं कि वे टीम की जरूरतों के अनुसार खुद को कैसे ढाल सकते हैं और स्थिति के अनुसार खेल सकते हैं. 

धवन ने कहा, 'आपको मैच की स्थिति के अनुसार खेलने की जरूरत है, हमेशा टीम को पहले रखना चाहिए. आपका व्यक्तिगत खेल महत्वपूर्ण है लेकिन साथ ही साथ यह जानना भी जरूरी है कि आप टीम के लिए अपने खेल को कैसे बदल सकते हैं. जैसे अगर टीम को साझेदारी की जरूरत है, तो आपको उस तरह से खेलना चाहए. मुझे लगता है कि यह सब समय और अनुभव के साथ होता जाएगा.' भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा वनडे शुक्रवार को पार्ल में खेला जाएगा. सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को ये मैच हर हाल में जीतना होगा. 

ये भी पढ़ें-LLC 2022: आज मैदान पर गरजेगा सहवाग-युवराज का बल्ला! अख्तर-अफरीदी से होगा सामना, जानें कब और कहां होगा ये मुकबला

Ind vs SA: दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में हो सकते हैं ये बदलाव, इस दिग्गज पर गिर सकती है गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget