एक्सप्लोरर

Ind vs SA: दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में हो सकते हैं ये बदलाव, इस दिग्गज पर गिर सकती है गाज

Team India: सीरीज का दूसरा वनडे शुक्रवार को पार्ल में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Ind vs SA, 2nd ODI: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब शुरुआत की है. पार्ल में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में उसे हार का सामना पड़ा है. तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पीछे हो गई है. श्रृंखला में बने रहने के लिए उसे अब दूसरा मैच हर हाल में जीतना होगा. सीरीज का दूसरा वनडे शुक्रवार को पार्ल में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ सके थे. उन्होंने 10 ओवर फेंके और बिना कोई विकेट लिए 64 रन दिए. भुवनेश्वर उस लय में भी नहीं दिख रहे हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं. वह वर्षों से टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाज हैं और उन्होंने कई मैचों में टीम को शुरुआती सफलता दिलाई. भुवनेश्वर की गेंद से धार गायब है और ऐसे में हो सकता है कि दूसरे वनडे में उन्हें बाहर बैठना पड़ा.

भुवनेश्वर की जगह दीपक चाहर को टीम में शामिल किया जा सकता है. दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार एक जैसे ही गेंदबाज हैं. दोनों स्विंग पर निर्भर रहते हैं. इसके अलावा दीपक भुवनेश्वर की तुलना में ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी करते हैं. वह नीचले क्रम पर आकर रन बनाने का माद्दा रखते हैं. 

वेंकटेश अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव- पहले वनडे में टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर नाकाम रहा. ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर में से कोई बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका. वेंकटेश अय्यर का ये पहला वनडे मैच था. वह बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किए गए हैं. उन्होंने पार्ल वनडे में गेंदबाजी नहीं की और ना ही बल्ले से कमाल दिखा सके. ऐसे में हो सकता है टीम मैनेजमेंट दूसरे वनडे में उनकी जगह एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को अंतिम ग्यारह में जगह है, जो सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं.

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया में ये खिलाड़ी हैं शामिल- केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, जयंत यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, पी कृष्णा और ऋतुराज गायकवाड़.

ये भी पढ़ें-IND vs SA 1st ODI: KL Rahul ने बताया Team India की हार का बड़ा कारण, इस गलती की वजह से गंवा बैठे मैच

IND vs SA: पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने मारी बाज़ी, KL Rahul की कप्तानी पर उठे सवाल, जानें टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget