एक्सप्लोरर

Ind vs SA: मैदान पर Jasprit Bumrah से हुई बहस पर Marco Jansen ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Marco Jansen: मार्को जानसेन ने कहा कि उन्हें देश के लिए खेलने पर बहुत गर्व है और वह पीछे हटना पसंद नहीं करते, भले ही वह उनके आईपीएल टीम के साथी बुमराह हों.

Marco Jansen on heated exchange with Jasprit Bumrah: दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह के साथ हुए विवाद पर अपनी राय जाहिर की है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जानसेन टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द साबित हुए. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की पिचों से काफी उछाल और गति प्राप्त की और ज्यादातर मौकों पर भारत के अनुभवी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. 

जानसेन ने तीन टेस्ट मैचों में 16.47 की औसत से 19 विकेट लिए और श्रृंखला में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. जोहान्सबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट में जानसेन ने बुमराह को शार्ट गेंदों से काफी परेशान किया. इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2021 सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए ड्रेसिंग रूम साझा किया है, लेकिन जोहान्सबर्ग में दोनों एक दूसरे के खिलाफ काफी आक्रामक नजर आए.

बुमराह से विवाद पर जानसेन ने कही ये बात

दूसरे टेस्ट में दोनों के बीच हुई बहस के दौरान अंपायरों को हस्तक्षेप करना पड़ा था. बाद में तीसरे टेस्ट के दौरान जानसेन को बोल्ड करने के बाद बुमराह का रिएक्शन भी काफी वायरल हुआ था. अब इस पूरे विवाद पर जानसेन ने चुप्पी तोड़ी है. जानसेन ने बताया कि वह डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में काफी नर्वस थे, क्योंकि हाफ वॉली गेंदे फेंककर काफी बाउंड्री दी थी. उन्होंने दूसरी पारी में बेहतर वापसी की, जहां उन्होंने चार विकेट लिए. उन्होंने कहा कि वह क्रीज पर रहते हुए खुद को और अधिक व्यक्त करना चाहते हैं और खेल के लिए अपने प्यार का खुलासा किया. 

जानसेन ने कहा,'पहले टेस्ट की पहली पारी में मैंने उस तरह से शुरुआत नहीं की जैसा मैं चाहता था और मैं बहुत नर्वस था. हर खिलाड़ी का नर्वस होना स्वाभाविक है. मैदान के बाहर, मैं एक शांत आदमी हूं, मैं एक अंतर्मुखी हूं लेकिन जब मैं मैदान पर होता हूं, तो मैं खुद को व्यक्त करना चाहता हूं. मुझे इस खेल से प्यार है, मैं बचपन से खेलना चाहता था. सभी भावनाएं दर्शाती हैं कि मुझमें खेल के प्रति कितना प्यार और जुनून है.  जाहिर है, मैं आईपीएल में जसप्रीत बुमराह के साथ खेला था, हम अच्छे दोस्त हैं लेकिन कभी-कभी मैदान पर चीजें गर्म हो जाती हैं.'

जानसेन ने कहा कि उन्हें देश के लिए खेलने पर बहुत गर्व है और वह पीछे हटना पसंद नहीं करते, भले ही वह उनके आईपीएल टीम के साथी बुमराह हों. उन्होंने कहा कि आप अपने देश के लिए खेलते हैं, आप किसी भी चीज के लिए पीछे नहीं हटने वाले हैं और जाहिर है, वह (जसप्रीत बुमराह) भी उसी तरह से खेलते हैं. 

ये भी पढ़ें- IPL 2022: अहमदाबाद ने फाइनल किए तीन खिलाड़ियों के नाम, राशिद को मिलेंगे 15 करोड़ तो हार्दिक को मिलेगी इतनी रकम!

Mohammad Siraj Virat Kohli: सिराज ने कोहली के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, पढ़कर भर आएंगी आपकी आंखें

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
IND vs ENG 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी से डर रही है इंग्लैंड? ऑलराउंडर खिलाड़ी का खुलासा, उनसे बचने के लिए बनाया प्लान
वैभव सूर्यवंशी से डर रही है इंग्लैंड? ऑलराउंडर खिलाड़ी का खुलासा, उनसे बचने के लिए बनाया प्लान
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 Weather: कहीं रद्द न हो जाए भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा T20, मेनचेस्टर में आज बारिश की संभावना; पढ़ें वेदर रिपोर्ट
कहीं रद्द न हो जाए भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा T20, मेनचेस्टर में आज बारिश की संभावना; पढ़ें वेदर रिपोर्ट

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Alpha Box office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget