एक्सप्लोरर

Mohammad Siraj Virat Kohli: सिराज ने कोहली के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, पढ़कर भर आएंगी आपकी आंखें

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली के लिए इमोशनल नोट लिखा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कोहली के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं और बताया कि वह उनके लिए क्या हैं.

Mohammed Siraj pens emotional tribute to Virat Kohli: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली के लिए इमोशनल नोट लिखा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कोहली के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं और बताया कि वह उनके लिए क्या हैं. कोहली ने शनिवार को टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देकर हर किसी को हैरान कर दिया था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली 1-2 से हार के बाद कोहली ने कप्तानी से हटने का निर्णय लिया. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में सिराज ने टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए कोहली के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने कोहली को अपना "सुपरहीरो" कहा. 27 वर्षीय सिराज ने कहा कि कोहली हमेशा उनके कप्तान रहेंगे. 

सिराज ने लिखा, 'अपने सुपरहीरो के लिए, आपसे जो समर्थन और प्रोत्साहन मिला उसके लिए मैं आपको जितना धन्यवाद दूं कम होगा. आप हमेशा मेरे लिए एक महान भाई रहे हैं, इतने वर्षों तक मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद. आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे.' सिराज ने कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी में आईपीएल करियर के अपने शुरुआती वर्ष बिताए. उन्होंने पूर्व कप्तान के नेतृत्व में ही अपना एकदिवसीय और टी20आई डेब्यू भी किया. हालांकि उन्होंने मेलबर्न में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अपना पहला टेस्ट खेला था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohammed Siraj (@mohammedsirajofficial)

सिराज आज जो एक शानदार स्विंग गेंदबाज हैं उसका श्रेय अक्सर वह कोहली को देते रहे हैं. दूसरी ओर, कोहली ने अक्सर मैच विजेता के रूप में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज की प्रशंसा की है. हैदराबाद में जन्मे सिराज अब कभी भी कोहली के नेतृत्व में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन टीम इंडिया के लिए एकसाथ प्रदर्शन करना जारी रखेंगे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में सिराज को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. उनके ठीक होने को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है. लेकिन अगर वह फिट होते हैं तो उन्हें आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने का मौका मिल सकता है.

तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से पार्ल में होगी. चोट के कारण बाहर हुए रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे. जसप्रीत बुमराह इस सीरीज के लिए राहुल के डिप्टी होंगे. 

ये भी पढ़ें-IPL 2022: अहमदाबाद ने फाइनल किए तीन खिलाड़ियों के नाम, राशिद को मिलेंगे 15 करोड़ तो हार्दिक को मिलेगी इतनी रकम!

Virat Kohli के इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी के लिए नहीं होगा आसान, Sachin के बाद कोई नहीं कर पाया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget