एक्सप्लोरर

IND vs SA: जानिए सेंचुरियन में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर क्या बोले कप्तान विराट कोहली

India vs South Africa 1st Test: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में मेज़बान टीम 191 रनों पर ऑलआउट हो गई. सेंचुरियन में भारत की यह पहली जीत है.

Virat Kohli Reaction: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 113 रन से शिकस्त देने के बाद कहा कि चार दिनों के अंदर इस टेस्ट का नतीजा हासिल करने से उनकी टीम की बेहतर तैयारियों के बारे में पता चलता है. 

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन दूसरे सेशन के दूसरे ओवर में अपनी दूसरी पारी में 191 रन पर ऑलआउट हो गयी. भारत ने अपनी पहली पारी में 327 और दूसरी पारी में 174 रन बनाये थे. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 197 रन ही बना सकी थी. 

सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद कोहली ने पुरस्कार समारोह में कहा, "हम उस तरह की शुरुआत करने में सफल रहे जैसा चाहते थे. चार दिन में परिणाम मिलने से पता चलता है कि हमने कितना अच्छा खेल दिखाया. हमारे लिए दक्षिण अफ्रीका हमेशा मुश्किल जगह रही है. हालांकि, हमने बल्ले और गेंद से मैदान में शानदार प्रदर्शन किया."

IND vs SA 1st Test: भारत ने तोड़ा दक्षिण अफ्रीका का घमंड! सेंचुरियन में जीत दर्ज करने वाला पहला एशियाई देश बना

गौरतलब है कि मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से बारिश की भेट चढ़ गया था. इसके बाद भी भारतीय टीम पांचवें दिन लगभग दो सेशन का खेल बाकी रहते जीत दर्ज करने में सफल रही. भारत ने प्रभावी रूप से साढ़े तीन दिन से कम समय में ही यह जीत दर्ज की है. 

कप्तान कोहली ने खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

कप्तान कोहली ने इस जीत का श्रेय पहली पारी में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी की शतकीय साझेदारी को दिया. मैन ऑफ द मैच केएल राहुल ने पहली पारी में 123 रन बनाये थे जबकि मयंक अग्रवाल ने 60 रन का योगदान दिया था. दोनों ने 117 रन की साझेदारी की थी.

कोहली ने कहा, "इसका बहुत ज्यादा श्रेय मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की साझेदारी को जाता है, जिसकी वजह से हम पहले दिन की समाप्ति पर तीन विकेट पर 270 (272) रन बनाकर बेहतर स्थिति में थे." 

उन्होंने जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन की भी तारीफ की. भारतीय कप्तान ने कहा, "हमें अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा था कि वे अपना काम करेंगे. बुमराह पहली पारी में ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर सके, ऐसे में दक्षिण अफ्रीका ने कुछ अतिरिक्त रन बना लिये."

उन्होंने आगे कहा, "ये गेंदबाज एक साथ कमाल की गेंदबाजी करते हैं. शमी विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं. वह अभी दुनिया के शीर्ष तीन सीम गेंदबाजों में से एक हैं. मुझे खुशी है कि उन्होंने 200 विकेट पूरे किये."

Watch: इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पकड़ा साल का सबसे शानदार कैच! आपने देखा क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget