एक्सप्लोरर

IND vs SA: केएल राहुल ने सेंचुरियन में लगाई शानदार सेंचुरी, टीम को मुश्किल से निकालकर बने असली संकटमोचक

IND vs SA: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के मैदान पर एक शानदार शतक जड़ दिया है.

KL Rahul: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के मैदान पर एक शानदार सेंचुरी लगाकर टीम इंडिया को मुश्किल से निकाल दिया है. केएल राहुल ने 137 गेंदों में 101 रनों की एक शानदार पारी खेली, और टीम के स्कोर को निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर 245 रन तक लेकर चले गए. केएल राहुल ने अपनी इस पारी में 14 चौके और 4 छक्के लगाए, और 73.72 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

केएल राहुल ने लगाया शानदार शतक

इस मैच में केएल राहुल नंबर-6 पर जब बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज़ पर आए थे, तब टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 92 रन था. उसके बाद टीम इंडिया ने 121 रन पर अपना छठां विकेट भी गंवा दिया, लेकिन उनके बाद केएल राहुल ने पहले शार्दुल ठाकुर के साथ, फिर जसप्रीत बुमराह के साथ, फिर मोहम्मद सिराज के साथ, और अंत में प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मिलकर बल्लेबाजी की, और ना सिर्फ टीम इंडिया को एक सम्मानजनक और पिच के लिहाज से एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि अपने करियर का 8वां शतक भी पूरा किया.

केएल राहुल के इन 8 शतकों में से दो शतक दुनिया के सबसे मुश्किल मैदानों में से एक साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन के मैदान पर आई है. केएल राहुल ने सेंचुरियन के मैदान पर लगातार दूसरा शतक लगाया है. 2021 में भारत के साउथ अफ्रीका दौरे पर भी सेंचुरियन के मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल ने बतौर ओपनर बल्लेबाज 123 रनों की एक शानदार शतकीय पारी खेली थी. उस मैच में भारत को 113 रनों की शानदार जीत भी हासिल हुई थी, और केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे.

सेंचुरियन में केएल का सेंचुरी कनेक्शन

अब केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के उसी मैदान सेंचुरियन में लगातार दूसरा शतक लगा दिया है. साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन के मैदान पर 2 शतक लगाने वाले केएल राहुल दुनिया के पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं. इसका मतलब है कि साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के अलावा सिर्फ केएल राहुल एकमात्र ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने सेंचुरियन के मैदान पर दो टेस्ट शतक बनाए हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में संकटमोचक बने केएल राहुल, कई पूर्व क्रिकेटर्स ने की भरपूर तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी के बंधन में बंधे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन, जानिए कौन है दुल्हन
शादी के बंधन में बंधे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन, जानिए कौन है दुल्हन
इस कारण मोहम्मद शमी को नहीं मिल रहा मौका, उम्र नहीं है वजह; दिग्गज का आया बयान
इस कारण मोहम्मद शमी को नहीं मिल रहा मौका, उम्र नहीं है वजह; दिग्गज का आया बयान
भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 की टाइमिंग को लेकर सस्पेंस, बदल गया मैच का समय!
भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 की टाइमिंग को लेकर सस्पेंस, बदल गया मैच का समय!
इन 3 'प्लेयर्स बैटल' पर रहेगी सबकी नजर, भारत बनाम अफगानिस्तान पहला T20 आज
इन 3 'प्लेयर्स बैटल' पर रहेगी सबकी नजर, भारत बनाम अफगानिस्तान पहला T20 आज

वीडियोज

Rohit Saraf ने The Revolutionaries, Unsung Heroes और Female Fans पर की खुलकर बात
Playground 5 Finale में Karan Kundrra का Elvish Yadav और Tejasswi पर मजेदार तंज, Clash पर बड़ा Dig
Neena Gupta ने 67 की उम्र में ‘I Am Pregnant’ कहकर मचाई हलचल, जानिए क्या है पूरा सच
YRKKH: Kabir और Maira का चोरी-छिपे रोमांस, क्या अब होगा बड़ा खुलासा?
Bollywood News: 18 सितंबर का बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ दिलचस्प, ‘दायरा’ और ‘वाइब’ को A सर्टिफिकेट (13.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS डिनर मेन्यू: राहुल का तंज! छोले-भटूरे की फोटो पोस्ट कर लिखा - 'भारतीय नॉनवेज...'
BRICS डिनर मेन्यू: राहुल का तंज! छोले-भटूरे की फोटो पोस्ट कर लिखा - 'भारतीय नॉनवेज...'
मराठी एक्टर के 'सुसाइड' वाले पोस्ट से हड़कंप, ढूंढने निकली पुलिस तो हुआ खुलासा
मराठी एक्टर के 'सुसाइड' वाले पोस्ट से हड़कंप, ढूंढने निकली पुलिस तो हुआ खुलासा
BRICS समिट को लेकर सुभाष घई ने PM मोदी की तारीफ की, बोले- 'सिर्फ वही ऐसा कर सकते हैं'
ब्रिक्स समिट को लेकर सुभाष घई ने पीएम मोदी की तारीफ की, बोले- 'सिर्फ वही ऐसा कर सकते हैं'
एकदम हीरो! भारतीय क्रिकेटरों का 80s लुक देखा? फोटोज देख उड़ जाएंगे होश
एकदम हीरो! भारतीय क्रिकेटरों का 80s लुक देखा? फोटोज देख उड़ जाएंगे होश
मुंबई में अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, आधे घंटे हुई बातचीत
मुंबई में अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, आधे घंटे हुई बातचीत
कितने की आती है आयाम सेमानी मुर्गी, इसका अंडा कितने में बिकता है?
कितने की आती है आयाम सेमानी मुर्गी, इसका अंडा कितने में बिकता है?
iPhone 18 Pro और Pro Max के बेस्ट अल्टरनेटिव, इन प्रीमियम फोन पर डालें नजर
iPhone 18 Pro और Pro Max के बेस्ट अल्टरनेटिव, इन प्रीमियम फोन पर डालें नजर
क्या गुंडा बनेगा रे तू, दुकान लूटने आए लुटेरे का बच्चे ने बनाया भूत
क्या गुंडा बनेगा रे तू, दुकान लूटने आए लुटेरे का बच्चे ने बनाया भूत
Embed widget