एक्सप्लोरर

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत से जाएंगे 45 खिलाड़ी, BCCI ने वीजा के लिए किया आवेदन

India vs South Africa: टीम इंडिया दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर भारतीय टीम टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी.

India vs South Africa: टीम इंडिया फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद वह दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस दौरे के लिए गुरुवार को टीम का एलान करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए 45 खिलाड़ियों का चयन किया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने 45 खिलाड़ियों के वीजा का आवदेन किया है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी. यहां दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. इसका 10 दिसंबर से आगाज होगा. कयास लगाया जा रहा है कि रोहित शर्मा की टीम में वापसी हो सकती है. रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ब्रेक ले सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली ने वनडे और टी20 सीरीज में खेलने से मना कर दिया है. लिहाजा संभव है कि बीसीसीआई उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में ही जगह दे. टेस्ट में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी हो सकती है. राहुल और अय्यर विश्व कप 2023 में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे. भारतीय टीम हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को टी20 टीम का कप्तान भी बना सकती है.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 डरबन में 10 दिसंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 12 दिसंबर को खेला जाएगा. तीसरा टी20 14 दिसंबर को आयोजित होगा. वनडे सीरीज का आगाज 17 दिसंबर से होगा. यह मुकाबला जोहान्सबर्ग में आयोजित होगा. इसके बाद दूसरा मैच 19 दिसंबर और तीसरा 21 दिसंबर को आयोजित होगा. टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर और दूसरा 3 जनवरी से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : IPL 2024 Auction: 19 दिसंबर को इन 3 क्रिकेटर्स पर होगी पैसों की बारिश! रातों-रात बन जाएंगे करोड़ों के मालिक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

139 मैचों में पहली बार हुआ ऐसा, कुलदीप यादव ने बना डाला नया रिकॉर्ड
139 मैचों में पहली बार हुआ ऐसा, कुलदीप यादव ने बना डाला नया रिकॉर्ड
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget