एक्सप्लोरर

Ind vs SA: डीन एल्गर ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, केपटाउन टेस्ट के लिए बनाई ये 'खतरनाक' रणनीति

Capetown Test:तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी टीम को भरोसा है कि वे जीत हासिल करेंगे.

South Africa Captain Dean Elgar: भारत और दक्षिण अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 जनवरी से केपटाउन (Capetown) में खेला जाएगा. सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) ने टीम इंडिया (Team India) को चेतावनी दी है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी टीम को भरोसा है कि वे तीसरे टेस्ट में जीत हासिल करेंगे. 

एल्गर ने कहा कि भारत की राह केपटाउन टेस्ट में आसान नहीं होगी. भारतीय बल्लेबाजों को बाउंसर खेलने के लिए तैयार रहना होगा. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि तीसरा टेस्ट हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है. जैसे हम जोहान्सबर्ग में खेले थे अगर वैसा ही खेले तो हम तीसरा टेस्ट जीतेंगे. केपटाउन में पेस गेंदबाजी हमारा सबसे बड़ा हथियार होगी.' एल्गर को विश्वास है कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज केपटाउन में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करेंगे.

पहाड़ों से ढका केपटाउन का न्यूलैंड्स पेसरों के लिए स्वर्ग है. एल्गर को भरोसा है कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज निश्चित रूप से अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया पर भारी पड़ेंगे. भारत ने यहां पर अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें से उसे किसी में भी जीत नहीं मिली है. आंकड़े बताते हैं कि न्यूलैंड्स में पेस का बोलबाला रहा है. दोनों टीमों के बीच केपटाउन में जो अब तक 5 टेस्ट मैच हुए हैं उनमें पेसर्स ने 124 विकेट लिए हैं, जबकि स्पिनर्स के खाते में सिर्फ 34 विकेट आए हैं.

दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में साल 2014 के बाद 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 1 में उसे हार मिली है. टीम इंडिया के खिलाफ उसने यहां पर 5 मुकाबले खेले हैं. इनमें से 3 में वह विजयी रही है और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं. 

केपटाउन में भारत-दक्षिण अफ्रीका

2018- दक्षिण अफ्रीका ने 72 रनों से जीता मुकाबला, तेज गेंदबाजों ने कुल 38 विकेट लिए. 
2011- मैच ड्रॉ रहा, तेज गेंदबाजों ने 23 विकेट लिए, जबकि 9 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए.
2007- दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से जीता मैच, तेज गेंदबाजों के खाते में आए 22 विकेट.
1997- दक्षिण अफ्रीका ने 282 रनों से जीता मैच, पेसर्स ने लिए 22 विकेट. 
1993- मुकाबला ड्रॉ रहा. तेज गेंदबाजों ने लिए 19 विकेट.

ये भी पढ़ें- Ind vs SA 3rd Test: तीसरे टेस्ट में दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, ये होगी Playing 11, इस दिग्गज का बाहर होना तय!

WTC Points Table: इंग्लैंड ने सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराकर किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर, पहले पायदान पर ये टीम

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
LIVE: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
बांग्लादेश के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
बांग्लादेश के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
अजीत अगरकर से छिनेगा चीफ सेलेक्टर का पद! ये दिग्गज लेगा जगह
अजीत अगरकर से छिनेगा चीफ सेलेक्टर का पद! ये दिग्गज लेगा जगह

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget