एक्सप्लोरर

Ind vs SA 3rd Test: तीसरे टेस्ट में दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, ये होगी Playing 11, इस दिग्गज का बाहर होना तय!

Ind vs SA: भारतीय टीम को अगर केपटाउन में जीत के सूखे को खत्म करना है तो उसे मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा. टीम में दो बदलाव तय माने जा रहे हैं.

Playing 11 Prediction of Team India: भारत और दक्षिण अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार से केपटाउन में खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है. सेंचुरियन में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने जीता था तो दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग में वापसी करते हुए भारतीय टीम को 7 विकेट से मात दी थी. दोनों ही टीमों का ध्यान अब केपटाउन टेस्ट पर है और सीरीज पर कब्जा करने के लिए वे जमकर अभ्यास कर रही हैं. टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में अब तक टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. उसके पास इस बार इतिहास रचने का मौका है. हालांकि केपटाउन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. उसे यहां अब भी पहली जीत की तलाश है. 

भारतीय टीम को अगर केपटाउन में जीत के सूखे को खत्म करना है तो उसे मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा. टीम में दो बदलाव तय माने जा रहे हैं. अनफिट होने के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेलने वाले कप्तान विराट कोहली केपटाउन में खेलते दिखेंगे. हालांकि उन्हें किसी जगह टीम में शामिल किया जाएगा ये बड़ा सवाल बना हुआ है. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे, उनकी जगह ईशांत शर्मा या उमेश यादव को केपटाउन में उतारा जा सकता है. 

हनुमा विहारी हो सकते हैं बाहर

विराट कोहली का केपटाउन में खेलना तय है, ऐसे में हनुमा विहारी बाहर बैठेंगे. विहारी ने जोहान्सबर्ग टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी की थी. इसके बावजूद प्लेइंग 11 में उनकी जगह तय नहीं है. हनुमा विहारी के यह लिए थोड़ा कठोर होगा. उधर, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जोहान्सबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं. इस पारी की बदौलत दोनों ने केपटाउन टेस्ट के लिए टीम में अपनी जगह भी सुरक्षित कर ली. 

वहीं, मोहम्मद सिराज की जगह ईशांत शर्मा या उमेश यादव को शामिल किया जा सकता है. उमेश के पास पेस और वह लगातार 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते तो वहीं ईशांत के पास 100 से ज्यादा टेस्ट मैचों का अनुभव है. ईशांत लंबे कद के भी हैं जो दक्षिण अफ्रीका की पिचों का फायदा उठा सकते हैं. अब देखना होगा कि विराट और टीम मैनेजमेंट किसके साथ जाता है.  

तीसरे टेस्ट की लिए ये हो सकती है भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, उमेश यादव/ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह.

ये भी पढ़ें- IND vs SA 3rd Test: केपटाउन टेस्ट में विराट कोहली खेलेंगे या नहीं, कोच राहुल द्रविड़ ने दिया यह जवाब

The Ashes Series: प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए बिना इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने बनाया रिकॉर्ड, साहा भी कर चुके हैं यह कारनामा

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget