एक्सप्लोरर

IND vs SA 3rd ODI: वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज, जानें पॉसिबल प्लेइंग-11 से लेकर पिच और मौसम का मिजाज

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज (11 अक्टूबर) दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा.

IND vs SA 3rd ODI Match Preview: भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) की टीमें आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णयक मुकाबला खेला जाएगा. फिलहाल यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. सीरीज के पहले मैच में मामूली अंतर से हार के बाद भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत दर्ज कर दमदार वापसी की थी.

टीम इंडिया की कोशिश पिछले मैच में मिली जीत की लय बरकरार रखने पर होगी. टीम का मध्यक्रम बेहद अच्छे फॉर्म में है. इशान किशन, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन अच्छा स्कोर बना रहे हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज के पास यहां अच्छा प्रदर्शन कर टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह लेने का बढ़िया मौका होगा. स्पिनर शाहबाज अहमद और रवि बिश्नोई भी अपना काम बखूबी कर रहे हैं.

पिच रिपोर्ट: अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 26 वनडे मैच खेले गए हैं. इनमें केवल दो बार 300 से ज्यादा रन बने हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि पिच पर गेंदबाज कुछ हावी दिख सकते हैं. यहां पिछले तीन मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 259 रहा है. पिछले तीनों मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं.

वेदर रिपोर्ट: दिल्ली में पिछले 3-4 दिनों से अच्छी बारिश हो रही है. मंगलवार को भी बारिश के पूरे-पूरे आसार हैं. संभव है कि मैच में एक भी ओवर न फेंका जा सके. यह भी हो सकता है कि फैंस को बहुत कम ओवरों का मुकाबला देखना नसीब हो.

टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद.

दक्षिण अफ्रीका पॉसिबल प्लेइंग-11: तेम्बा बावुमा (कप्तान), जेनमन मलान, क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे.

यह भी पढ़ें...

Video: मिलर की लापरवाही...सिराज की चालाकी...और फिर अंपायर से बहस, रांची वनडे में दिखा यह मजेदार नजारा

Cristiano Ronaldo: क्लब फुटबॉल में 700 गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो, जानें किस टीम के लिए दागे कितने गोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget