एक्सप्लोरर

KL Rahul: सोशल मीडिया ट्रोल्स से परेशान थे टीम इंडिया के संकटमोचक, सेंचुरियन में सेंचुरी लगाने वाले केएल राहुल ने किया बड़ा खुलासा

IND vs SA Centurion Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन टेस्ट मैच में केएल राहुल ने एक शानदार शतक लगाया था. उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया ट्रोल्स से कितने परेशान थे.

IND vs SA 1st Test: साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन में लगातार दूसरी सेंचुरी लगाने वाले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स से निपटने के अपने तरीके के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी अन्य खिलाड़ी की तरह वहब भी नेगटिव कमेंट्स से प्रभावित होते हैं.

राहुल ने कहा कि इस साल की शुरुआत में चोट के कारण उन्हें अपने "दिमाग" पर काम करने का समय मिला और उन्हें इस चीज का एहसास हुआ कि बल्ले को बात करने देना सोशल मीडिया पर नकारात्मकता को दूर करने का एक अच्छा तरीका है.

साल की शुरुआत में हुए थे बाहर

सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन शानदार शतक लगाने के बाद केएल राहुल ने इस बात का खुलासा किया है. केएल राहुल इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बीच में ही बाहर हो गए थे. उसके बाद केएल राहुल ने अब टेस्ट फॉर्मेट में वापसी की है, और करते ही एक शानदार शतक लगा दिया.

आपको बता दें कि केएल राहुल आईपीएल के दौरान भी चोटिल हो गए थे, और फिर कई महीनों तक क्रिकेट नहीं खेल पाए थे. इसी कारण वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टीम का भी हिस्सा नहीं थे. हालांकि, उन्होंने एशिया कप से वापसी की और कमाल की बल्लेबाजी करके दिखाया कि उन्होंने इस साल अपनी चोट से उबरने के दौरान अपनी गेमिंग स्किल्स पर भी काफी काम किया है. 

एशिया कप से की शानदार वापसी

केएल राहुल ने एशिया कप में कई शानदार पारियां खेली, और उसके बाद उन्होंने वर्ल्ड कप में भी ना सिर्फ नंबर-5 की भूमिका को बड़ी अच्छी तरीके से निभाया बल्कि विकेटकीपिंग से भी कमाल कर दिया है. केएल राहुल डीआरएस लेने के लिए भी कप्तान को ज्यादातर बिल्कुल सटीक सलाह देते हैं.

बहरहाल, सेंचुरियन में चल रहे टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में केएल राहुल के शतक की मदद से कुल 245 रन बनाए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए थे. साउथ अफ्रीका की ओर से डीन एल्गर हर बार की तरह एक बार फिर चट्टान की तरह क्रीज़ पर अड़े हुए हैं, और 140 रन पर नाबाद हैं.

यह भी पढ़ें:  केएल राहुल ने सेंचुरियन में सेंचुरी लगाकर बनाया एक खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले विदेशी बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कृष्ण भक्ति' में रंगे वॉर्नर, जन्माष्टमी पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पोस्ट वायरल
'कृष्ण भक्ति' में रंगे वॉर्नर, जन्माष्टमी पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पोस्ट वायरल
श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का एलान, सॉल्ट-बेथल बाहर 
श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का एलान, सॉल्ट-बेथल बाहर 
टी20 मैच में बने 445 रन, बन गया सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड
टी20 मैच में बने 445 रन, बन गया सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड
उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा
उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा

वीडियोज

Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !
Sandeep Chaudhary: निशु केस के आरोपी स्वतंत्र पर, 73 दिन बाद कार्रवाई क्यों?। Nishu Azad Controversy
CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget