एक्सप्लोरर

IND vs NZ: सेमीफाइनल में काम करेगा 'टॉस जीतो मैच जीतो' वाला फार्मूला, वानखेड़े के आंकडे कर रहे यही इशारा

NZ vs IND: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला वानखेड़े में खेला जाएगा. यहां नाइट में रन रेज करना आसान नहीं रहा है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीत की संभावना ज्यादा है.

Toss Role in IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला अब बेहद नजदीक है. टीम इंडिया का पलड़ा भारी है तो न्यूजीलैंड भी कम नहीं है. वैसे आईसीसी टूर्नामेंट्स में कीवी प्लेयर्स भारतीय टीम पर हावी रहे हैं लेकिन पिछले मुकाबले में टीम इंडिया ने इस भ्रम को तोड़ दिया था. ऐसे में दोनों ही टीमें बराबरी की टक्कर वाली कही जा सकती है. 15 नवंबर के दिन जो टीम अपना सर्वश्रेष्ठ देगी, जीत उसी की मुठ्ठी में होगी. हालांकि टीमों के प्रदर्शन के इतर टॉस भी एक ऐसा फैक्टर होगा जो जीत-हार तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला वानखेड़े में खेला जा रहा है. यह मुकाबला दोपहर दो बजे शुरू होगा. यानी दूसरी पारी रात में खेली जाएगी. इस वर्ल्ड कप में वानखेड़े स्टेडियम में देखा गया है कि रात में दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी बेहद ज्यादा मुश्किल रही है. यहां लाइट में नई गेंद को अच्छी स्विंग मिलती है और यह स्विंग देर तक बरकरार भी रहती है. यही कारण है कि इस मैदान पर डे-नाइट मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अच्छी सफलता मिली है.

वर्ल्ड कप 2023 में यहां अब तक चार मैच खेले गए हैं. चारों मैच डे-नाइट रहे हैं. इन चारों ही मैच में लगभग एक जैसी परिस्थिति रही है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने विशाल स्कोर बनाया है, वहीं रन चेज़ करने वाली टीम मामूली स्कोर पर ढेर हुई है. ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच जरूर इसका अपवाद रहा है लेकिन यहां भी ऑस्ट्रेलिया ने रन चेज़ करते हुए 100 के भीतर 7 विकेट खो दिए थे. बाद में पिच से मदद मिलना बंद हुई और मैक्सवेल अफगानी बॉलर्स पर भारी पड़ गए.

पहले और बाद में बल्लेबाजी में जमीन-आसमान का अंतर
वर्ल्ड कप 2023 में वानखेड़े मैदान पर हुए चारों मुकाबलों के आंकड़े देखें तो पहले और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों के स्कोर में जमीन-आसमान का अंतर नजर आता है. इस टूर्नामेंट में यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 357/6 है वहीं बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का एवरेज स्कोर 188/9 है. इस स्कोर से समझा जा सकता है कि इस मैदान पर रात में रन-चेज़ करना किस हद तक घातक साबित हो सकता है.

फर्स्ट पावरप्ले के आंकड़े चौंकाने वाले
वानखेड़े में वर्ल्ड कप 2023 में पहले और बाद में बल्लेबाजी के दौरान अगर सिर्फ फर्स्ट पावरप्ले (1-10 ओवर्स) के आंकड़ो का ही एनालिसिस किया जाए तो अंतर साफ जाहिर हो जाता है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का फर्स्ट पावरप्ले में औसत स्कोर जहां 1 विकेट खोकर 52 रन है, वहीं दूसरी पारी में यह स्कोर घटकर 4 विकेट पर 42 रन आकर गिर जाता है. यानी फर्स्ट पावरप्ले में ही मैच की जीत-हार तय हो जाती है.

'टॉस जीतो मैच जीतो' फॉर्मूला
वानखेड़े के यह आंकड़े देखकर साफ है कि टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करेगी. पहले बल्लेबाजी कर यहां मैच जीतना भी आसान रहेगा. हालांकि अगर रन चेज़ करने वाली टीम किसी तरह शुरुआती 20 ओवर आराम से खेलते हुए निकाल दे तो बाकी के ओवर्स में बल्लेबाजी आसान हो जाएगी. आखिरी के 30 ओवर में यहां बैटिंग दोपहर की तुलना में भी आसान रहेगी.

यह भी पढ़ें...

IND vs NZ: राहुल द्रविड़ ने लिया पिच का जायजा, कीवी प्लेयर्स ने तीन घंटे तक बहाया पसीना; ऐसे हो रही है सेमीफाइनल की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget