एक्सप्लोरर

IND vs NZ Semi-Final: सेमीफाइनल बारिश से धुल जाए तब क्या होगा? जानें किस टीम को मिलेगा फायदा

WC 2023 Semi-Final: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा. इस दिन दोपहर दो बजे वह न्यूजीलैंड के सामने होगी.

India vs New Zealand: वर्ल्ड कप 2023 में लीग स्टेज के सभी 45 मुकाबले खेले जा चुके हैं. छह टीमें अपना-अपना बैग पैक कर घर वापस लौट चुकी हैं और चार टीमें वर्ल्ड कप ट्रॉफी का सपना लिए मुंबई और कोलकाता में डेरा डाले हुए है. भारतीय टीम मुंबई में है. यहीं के वानखेड़े स्टेडियम में उसे अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है. यहां उसे न्यूजीलैंड से चुनौती मिलेगी.

भारत और न्यूजीलैंड का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है. दोपहर दो बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में वैसे तो बारिश का कोई खतरा नहीं है लेकिन फिलहाल भारत के कुछ हिस्सों में बादल हर कभी बरस रहे हैं. यानी बारिश की कुछ गुंजाइश तो बनी ही रहती है. ऐसे में अगर भारत के सेमीफाइनल मुकाबले में भी बारिश बाधा बने तो क्या होगा? क्या होगा अगर पूरा मुकाबला ही बारिश में धुल जाए? इन बातों से जुड़े सभी सवालों के जवाब हम यहां लेकर आए हैं...

रिजर्व डे और फिर डकवर्थ-लुईस पद्धति
वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल मैचों के लिए ICC ने रिजर्व डे की व्यवस्था रखी है. यानी अगर इन मैचों के दौरान बारिश होती है तो गेम को अगले दिन पूरा करने की कोशिश होगी. इसमें किसी तरह से भी ओवर्स नहीं घटाए जाएंगे. अगर रिजर्व डे में भी बारिश हो जाती है और दूसरी पारी में डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत जरूरी ओवर्स का गेम हो चुका होगा तो जीत-हार का फैसला कर दिया जाएगा. लेकिन अगर इसके लिए दूसरी पारी में जरूरी ओवर्स नहीं फेंके जा सके तो पॉइंट्स टेबल की स्थिति के आधार पर विजेता का ऐलान किया जाएगा.

बारिश में धुले मैच तो इन्हें मिलेगा फायदा 
निष्कर्ष यह है कि अगर भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच में दोनों दिन बारिश होती है और डकवर्थ-लुईस पद्धति लागू करने जितने ओवर्स भी नहीं फेंके जा सके हैं तो टीम इंडिया को फाइनल में एंट्री मिलेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से आगे है. वह पहले पायदान पर है. जबकि न्यूजीलैंड का स्थान चौथा है. ठीक, इसी तरह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका मैच में भी नतीजा निकलेगा. यानी अगर दूसरा सेमीफाइनल बारिश से धुल जाता है तो दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें...

Dhoni & Pant: दो धाकड़ विकेटकीपर्स की दिवाली, धोनी के साथ नजर आए पंत; तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget