एक्सप्लोरर

Dhoni & Pant: दो धाकड़ विकेटकीपर्स की दिवाली, धोनी के साथ नजर आए पंत; तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Rishabh Pant: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस बार दिवाली पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ मनाई है. दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

Rishabh Pant Diwali Celebrations: पिछले साल के आखिरी में हुए भयानक कार हादसे के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऋषभ पंत की दिवाली मनाते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में वह एमएस धोनी के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान साक्षी धोनी भी दिखाई दे रही हैं. तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि इस बार ऋषभ पंत ने दिवाली एमएस धोनी के घर पर मनाई है.

जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो रांची में बने एमएस धोनी के घर की है. इन तस्वीरों में धोनी और पंत ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं. साक्षी धोनी भी सफेद कुर्ती में बेहद प्यारी लग रही हैं.

इससे पहले ऋषभ पंत की कुछ तस्वीरें 9 नवंबर को आई थीं. दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वह यहां सिर्फ अपने साथी खिलाड़ियों से मिलने आए थे लेकिन इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाए थे. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट ऑपरेशन डायरेक्टर सौरव गांगुली का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ऋषभ पंत अच्छी स्थिति में हैं और वह अगले आईपीएल सीजन में जरूर खेलेंगे.

10 महीनों से टीम से बाहर हैं पंत
ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे. वह मौत के मुंह से बाल-बाल बचे थे. इस हादसे में उनके पैर में कुछ फ्रेक्चर हो गए थे. इस साल के शुरुआती दो महीनों में उन्हें कुछ सर्जरी के दौर से गुजरना पड़ा. इसके बाद उन्होंने लंबा आराम भी किया. फिलहाल पिछले दो-चार महीनों से वह अपनी क्रिकेटिंग फिटनेस पर काम करते नजर आ रहे हैं. वह तेजी से रिकवरी हो रहे हैं. ऐसे में निश्चित तौर पर वह आईपीएल 2024 से मैदान में वापसी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

Rohit Sharma: हिटमैन के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड, एक साल में सबसे ज्यादा वनडे छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने; इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG ODI: भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget