एक्सप्लोरर

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी में नहीं हो रहा सुधार, शॉर्ट बॉल का बनते हैं शिकार

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर लगातार शॉर्ट बॉल के खिलाफ आउट होते दिख रहे हैं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने शॉर्ट बॉल के जाल में फंसाया.

Shreyas Iyer Against Short Ball: श्रेयस अय्यर अपने खेल में सुधार करने में लगातार नाकाम हो रहे हैं. लंबे वक़्त से अय्यर की कमजोरी रही शॉर्ट बॉल उनके लिए मुसीबत बनी हुई है. विश्व कप में धर्मशाला के मैदान पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर को कीवी पेसर ट्रेंट बोल्ट ने चलता किया. बोल्ट ने अय्यर को शॉर्ट बॉल के ज़रिए शिकार बनाया. 

लंबे वक़्त से अय्यर को शॉर्ट बॉल पर आउट होते देखा जा रहा है. अय्यर ने बोल्ट की शॉर्ट बॉल पर पुल खेलना चाहा, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए हवा में उठ गई और ज़्यादा दूर नहीं जा सकी. अय्यर का कैच डेवोन कॉन्वे ने लपका. अय्यर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए दिख रहे थे. उन्होंने 29 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 33 रनों की पारी खेली. 

इससे पहले एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पेसर हारिस रऊफ ने भी श्रेयस अय्यर को शॉर्ट बॉल के ज़रिए चलता किया था. इसी तरह उन्हें एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार शॉर्ट बॉल पर आउट होते देखा गया है. हालांकि इसके बावाजूद भी अय्यर के खेल में शॉर्ट बॉल के खिलाफ कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है. 

अय्यर ने अब तक विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 25 नाबाद, पाकिस्तान के खिलाफ 53 नाबाद, बांग्लादेश के खिलाफ 19 और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 33 रन स्कोर किए हैं. 

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं अय्यर 

अय्यर अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट, 51 वनडे और 49 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. टेस्ट की 16 पारियों में वे 44.40 की औसत से 666, वनडे की 46 पारियों में 46.29 की औसत से 1898 और टी20 इंटरनेशनल में 135.98 के स्ट्राइक रेट से 1043 रन स्कोर कर चुके हैं. उनके बल्ले से टेस्ट 1 और वनडे में 3 शतक निकल चुके हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने 4 छक्के जड़कर वो कर दिखाया जो कोई और भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget