एक्सप्लोरर

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट के पहले दिन मयंक अग्रवाल छाए, जड़ा शानदार शतक, कोहली-पुजारा फ्लॉप

Ind vs NZ: भारत का स्कोर पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन है. मयंक अग्रवाल ने 246 गेंदों में 120 और ऋद्धिमान साहा ने 53 गेंदों में 25 रन बनाए हैं.

Mumbai Test Match, Day 1 Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत का स्कोर पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन है. मयंक अग्रवाल ने 246 गेंदों में 120 और ऋद्धिमान साहा ने 53 गेंदों में 25 रन बनाए हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से एजाज पटेल ने 29 ओवर में 73 रन देकर 4 विकेट झटके हैं. पहले दिन के खेल में भारत ने शुभमन गिल (44), चेतेश्वर पुजारा (0) कप्तान विराट कोहली (0) और श्रेयस अय्यर (18) के विकेट गंवाया. 

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की पार्टनरशिप की. मयंक अग्रवाल ने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा. उन्होंने 196 गेंदों पर 100 रन पूरे किए. उन्होंने इस दौरान 13 चौके और 3 छक्के लगाए. गिल 44 रन बनाकर आउट हुए. 

पुजारा और कोहली रहे फ्लॉप

गिल के बैटिंग करने उतरे चेतेश्वर पुजारा भी जल्दी पवेलियन लौट गए. वह एजाज पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए. भारत को लगातार दो ओवर में दो विकेट झटके लगे. वर्ल्ड टी-20 के बाद अपना पहला मैच खेल रहे कप्तान विराट कोहली की वापसी निराशाजनक रही. एक विवादास्पद फैसले ने उनकी पारी का अंत किया. एजाज पटेल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया. गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेकर पैड से टकराई थी, रिप्ले में भी यह साफ नजर आ रहा था, लेकिन थर्ड अंपायर ने पर्याप्त सबूत के अभाव में सॉफ्ट डिसमिसल के साथ जाना जरूरी समझा.

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट के पहले दिन मयंक अग्रवाल छाए, जड़ा शानदार शतक, कोहली-पुजारा फ्लॉप

कानपुर टेस्ट की पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर मुंबई टेस्ट की पहली पारी में 18 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें एजाज पटेल ने अपना चौथा शिकार बनाया. श्रेयस अय्यर के बाद ऋद्धिमान साहा पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए मयंक अग्रवाल के साथ 61 रनों की नाबाद साझेदारी की है. साहा 3 चौके और 1 छक्के लगा चुके हैं. 

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- टॉम लाथम (कप्तान), विल यंग, डेरिल मिचेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, टिम साउथी, एजाज पटेल, विलियम सोमरविले.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण दूसरे मैच में नहीं खेलेंगे ये 3 दिग्गज खिलाड़ी

Irfan Pathan Wife Safa Photos: ये हैं इरफान पठान की खूबसूरत पत्नी सफा बैग, रह चुकी हैं मॉडल, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget