एक्सप्लोरर

ICC टूर्नामेंट्स के बीते 33 साल में न्यूजीलैंड 8-1 से आगे, क्या इस बार टीम इंडिया तोड़ेगी कीवियों का दबदबा

NZ vs IND In ICC Tournaments: वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच आज घमासान होना है. आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद खराब है.

IND vs NZ Match Prediction: वर्ल्ड कप 2023 में आज जब भारत के सामने न्यूजीलैंड की टीम होगी तो उस पर ICC टूर्नामेंट्स में कीवियों के सामने विफलता का दाग धोने की सबसे बड़ी चुनौती होगी. दरअसल, पिछले 33 सालों में हुए ICC टूर्नामेंट्स में भारत और न्यूजीलैंड 9 बार टकराए हैं. इनमें 8 मौकों पर न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. साल 1990 से अब तक चल रहे इस क्रम में महज एक बार (वर्ल्ड कप 2003) भारत को कीवियों के खिलाफ जीत हासिल हुई थी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आज भारतीय टीम ICC टूर्नामेंट्स में अपने खिलाफ कीवियों का दबदबा तोड़ पाएगी या नहीं...

क्या भारत के पक्ष में कोई आकड़ें हैं?
ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड टीम इंडिया के पक्ष में है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए 116 वनडे मैचों में भारत ने 58 जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के हिस्से 50 जीत आई हैं. वर्तमान आईसीसी रैंकिंग्स में भी टीम इंडिया पहले पायदान पर है, जबकि न्यूजीलैंड का स्थान 5वां है. इसके साथ ही इन दोनों टीमों के बीच इस साल की शुरुआत में हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज भी टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीती थी.

टीम इंडिया की ताकत क्या है?
हमेशा की तरह ही टीम इंडिया की बल्लेबाजी ही उसकी ताकत है. भारत के टॉप ऑर्डर के पांचों बल्लेबाज लाजवाब फॉर्म में हैं. रोहित शर्मा टीम इंडिया को ताबड़तोड़ शुरुआत दे रहे हैं. शुभमन गिल इस साल सबसे ज्यादा वनडे रन जड़ने वाले खिलाड़ी हैं. विराट, श्रेयस और केएल ने इस वर्ल्ड कप में अब तक टीम को कई बार सहारा दिया है. वर्ल्ड कप 2023 में यह सबसे मजबूत बैटिंग लाइन-अप है. इसके साथ ही भारत के पास छठे और सातवें क्रम पर सूर्यकुमार और रवींद्र जडेजा जैसे मैच जिताऊ बल्लेबाज भी मौजूद हैं.

टीम इंडिया की गेंदबाजी में कितना दम?
जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी अटैक बेहद आक्रामक नजर आ रहा है. फिर, सिराज भी वनडे के नंबर-1 रैंक वाले बॉलर हैं. स्पिन बॉलिंग में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा भी खूब कमाल कर रहे हैं. भारत ने अपनी गेंदबाजी के दम पर अब तक वर्ल्ड कप 2023 के किसी भी मुकाबले में विपक्षी टीम को 275 का आंकड़ा पार नहीं करने दिया है.

न्यूजीलैंड का मजबूत पक्ष क्या है?
कीवी टीम की गेंदबाजी उसका सबसे मजबूत पक्ष है. मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को पहले पावरप्ले में ही ध्वस्त करने की काबिलियत रखती है. इसके बाद टीम के पास मिचेल सेंटनर जैसा अनुभवी स्पिनर है, जो फिलहाल वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बना हुआ है. 

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में कितना है दम?
इस वर्ल्ड कप में अब तक लगभग हर कीवी बल्लेबाज के बल्ले से रन निकले हैं. लेकिन इनके प्रदर्शन में अनियमितता रही है. यानी टीम इंडिया न्यूजीलैंड की इस कमजोरी को भूना सकती है. हालांकि न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में एक सबसे अच्छी बात यह है कि  खराब हालत में भी इस टीम के बल्लेबाज आपा नहीं खोते हैं और बेहद अच्छी सूझबूझ के साथ अपनी टीम को बेहतर स्थिति में लाने की क्षमता रखते हैं.

आज किसके पक्ष में जाएगा नतीजा?
दोनों ही टीमें दमदार हैं और दोनों ही टीमों के पक्ष में कुछ-कुछ आंकड़े हैं. दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप में अब तक अपने सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में भी जीती हैं. ऐसे में इस मैच के नतीजे की भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है. भारतीय टीम घरेलू मैदान का फायदा उठा सकती है लेकिन धर्मशाला का मैदान काफी हद तक न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकता है. कुल मिलाकर आज का मैच कड़ी टक्कर का होने वाला है और कोई भी टीम इस मुकाबले को जीत सकती है.

यह भी पढ़ें...

IND vs NZ Head To Head: वनडे क्रिकेट में 117वीं बार आमने-सामने होंगे भारत और न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें 10 खास आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी; अनकैप्ड खिलाड़ियों भी मौका
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget