एक्सप्लोरर

Rachin Ravindra: वो खिलाड़ी जिसने टीम इंडिया को जीत से रोका, भारत से है खास कनेक्शन

Rachin Ravindra: रचिन रवींद्र की खूब चर्चा हो रही है. रचिन ने 91 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 18 रन बनाए. अब ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रवींद्र का भारत से क्या कनेक्शन है. 

Who is Rachin Ravindra: न्यूजीलैंड टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को ड्रॉ कराने में सफल रही है. ये मैच भले ही ड्रॉ रहा, लेकिन कीवी टीम के लिए ये जीत से कम नहीं है. टीम इंडिया मैच के आखिरी दिन चाय के बाद जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र दीवार की तरह खड़े हो गए और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम को जीत से रोक दिए. 

इस मुकाबले के बाद रचिन रवींद्र की खूब चर्चा हो रही है. रचिन ने 91 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 18 रन बनाए. अब ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रवींद्र का भारत से क्या कनेक्शन है. 

कौन हैं रचिन रवींद्र? 

रचिन रवींद्र का जन्म न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में 18 नवंबर 1999 को हुआ था. उनके पिता रवि कृष्णमूर्ति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वह कर्नाटक के बेंगलुरु से ताल्लुक रखते हैं. 90 के दशक में वे न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए और वेलिंगटन में रचिन का जन्म हुआ. कम उम्र में ही रचिन ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पहले अंडर-19 और फिर नेशनल क्रिकेट टीम में जगह बनाई. उन्होंने इसी साल सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अब तक में 6 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. 

रचिन के नाम की कहानी बेहद दिलचस्प

रचिन के पिता रवि कृष्णमूर्ति क्रिकेट के बेहद शौकीन हैं और वह भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के फैन हैं. जब उनके बेटे का जन्म हुआ तो उन्होंने उसका नाम सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम पर रखने का फैसला किया. उन्होंने राहुल के Ra और सचिन के Chin को मिलाकर नाम रखने का फैसला किया. इस तरह यह नाम रचिन (Rachin) हो गया. रचिन की उम्र महज 22 साल है और वह क्रिकेट की दुनिया में अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं.

2016 और 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे 

वह 2016 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप और 2018 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा थे. 2018 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप के समापन के बाद आईसीसी ने रवींद्र को टीम के उभरते सितारे के रूप में नामित किया. जून 2018 में उन्हें 2018-19 सीज़न के लिए वेलिंगटन के साथ एक अनुबंध से सम्मानित किया गया. 

ये भी पढ़ें- IPL Mega Auction 2022: IPL फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को कर सकती हैं रिटेन, यहां देखें पूरे लिस्ट

Ind vs NZ: टीम इंडिया और जीत के बीच दीवार बने न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र, 4 साल बाद भारत में ड्रॉ हुआ टेस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
'राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल
'राहुल गांधी अपरिपक्व, अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल

वीडियोज

Mahashivratri 2026 में Sadhguru के आश्रम में क्या गाने वाले हैं Swaroop Khan?
PM Modi visit to Assam : PM मोदी ने असम को कई सौगात दी..कांग्रेस पर साधा निशाना | Assam News
Mahadangal With Chitra Tripathi: यूपी में 27 का एजेंडा, सनातन ही रहेगा? | Shankracharya
Mahashivratri 2026 Special: Swagat Rathore, वो Singer जिन्हें सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाए Sadhguru
IND vs Pak T20 World Cup: पाकिस्तान को 'पीटेंगे'...कप जीतेंगे! IND-PAK भिड़ंत पर सबसे बड़ी कवरेज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
'राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल
'राहुल गांधी अपरिपक्व, अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
PAK की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget