एक्सप्लोरर

IND vs NZ 5th T20: टीम इंडिया ने जीता टॉस, टीम पहले कर रही है बल्लेबाजी, विराट नहीं खेल रहे आज का मैच

पांचवे और आखिरी टी20 में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यहां आज विराट को आराम दिया गया है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट मॉनगनुई में टी20 सीरीज का आखिरी और पांचवा टी20 मैच शुरू हो चुका है जहां टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यहां टीम इंडिया में विराट कोहली आज नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे हैं तो वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन की जगह टिम साउदी कप्तानी कर रहे हैं. टीम इंडिया में सैमसन को एक बार फिर ओपनिंग करने का मौका मिला है तो वहीं रोहित शर्मा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे. न्यूजीलैंड की टीम ठीक पिछले मैच की तरह ही है. टीम के गेंदबाज हो या बल्लेबाज सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास के साथ भरपूर हैं ऐसे में टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 4-0 से आगे है. यहां भारतीय टीम ने पहले दो टी20 में जहां आसानी से जीत दर्ज की थी तो वहीं तीसरे और चौथे टी20 में दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर देखने को मिला जो आजतक किसी भी टी20 सीरीज के लगातार दो मैचों में नहीं हुआ. ये दोनों रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया ने अंत में अपने नाम कर लिया. पिछले मैच में विराट ने अपने बेंच स्ट्रेंथ को चेक किया था तो वहीं इस मैच में भी रोहित ने सैमसन और दूसरे खिलाड़ियों को एक बार फिर मौका दिया है. कप्तान विराट कोहली ने सीरीज जीतने के बाद कहा था कि उनकी टीम जीत की लय जारी रखना चाहेगी. तीसरे टी-20 मैच में जिस तरह से भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अंतिम ओवर में नौ रन का बचाव किया था और मेजबान टीम के बल्लेबाजों केन विलियम्सन और रॉस टेलर को जरूरी रन नहीं बनाने दिए थे. भारतीय टीम ने इस मैच में अपने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को आराम दिया था और बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया था. इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल नहीं कर पाई थी. आज ये देखने वाली बात होगी क्या टीम इंडिया वाइटवॉश कर पाएगी.   दोनों टीमें भारत : रोहित शर्मा (कप्तान),केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, सैनी, सुंदर, शार्दुल ठाकुर. न्यूजीलैंड : मिचेल, मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, कॉलिन मुनरो, टॉम ब्रूस, मिशेल सेंटनर, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (कप्तान), स्कॉट कोलेजन.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी साझेदारी, क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ; बैथेल और डकेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी साझेदारी, क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ; बैथेल और डकेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget