एक्सप्लोरर

IND vs NZ 3rd T-20: आज न्यूजीलैंड का ‘क्लीन स्वीप’ करना चाहेगी टीम इंडिया, रिजर्व खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

IND vs NZ 3rd T-20: रोहित ने ईडन गार्डन पर ही वनडे क्रिकेट में 264 रन बनाये थे और यहीं पर कप्तान के तौर पर पहली सीरीज 3-0 से जीतना उनके लिये सोने पे सुहागा होगा.

IND vs NZ 3rd T-20: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैच जीतने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा अपने आक्रामक तेवर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन आज तीसरे और आखिरी टी20 मैच में रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. दुनिया भर में अनेक निजी लीगों के कारण द्विपक्षीय टी20 सीरीज की चमक कम हो रही है, लेकिन विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद इस सीरीज को जीतने से भारत के जख्मों पर मरहम लगेगा.

0-3 से हार की कगार पर पहुंची कीवी टीम

दूसरी ओर विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से दो सप्ताह के भीतर पांच मैच खेलने वाली न्यूजीलैंड टीम के लिये यह मैच औपचारिकता मात्र है. इतने बेरहम शेड्यूल और कप्तान केन विलियमसन की गैर मौजूदगी के कारण 0-3 से हार की कगार पर पहुंची कीवी टीम का मानमर्दन तो हुआ होगा लेकिन द्विपक्षीय सीरीज के नतीजे से उतना फर्क नहीं पड़ता. जयपुर और रांची में जीतने के बाद भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर चुकी है लेकिन ‘क्लीन स्वीप’ करने के लिये ईडन गार्डन से बेहतर जगह नहीं हो सकती. बतौर पूर्णकालिक टी20 कप्तान रोहित की यह पहली सीरीज है जिसमें पहले दोनों टॉस उन्होंने जीते. इससे हालात का फायदा उठाने में मदद मिली और गेंदबाजों तथा बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा.

वेंकटेश अय्यर से कराई जा सकती है गेंदबाजी 

रोहित ने ईडन गार्डन पर ही वनडे क्रिकेट में 264 रन बनाये थे और यहीं पर कप्तान के तौर पर पहली सीरीज 3-0 से जीतना उनके लिये सोने पे सुहागा होगा. कोच राहुल द्रविड़ को इस तरह की शानदार जीत के बाद नयी भूमिका में ढलने में मदद मिलेगी. इसके एक सप्ताह के भीतर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. रोहित और द्रविड़ अब रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देकर परखना चाहेंगे. छठे गेंदबाज को चुनने की दशा में वेंकटेश अय्यर से गेंदबाजी कराई जा सकती है चूंकि हुगली नदी से उठने वाली हवाओं से उन्हें अतिरिक्त स्विंग मिलेगी. रूतुराज गायकवाड़, आवेश खान और ईशान किशन उम्मीद कर रहे होंगे कि कप्तान उन्हें इस मैच में मौका देंगे. आईपीएल में आरेंज कैप रहे गायकवाड़ पहले तीन स्थानों में से किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसके लिये कप्तान रोहित या उपकप्तान के एल राहुल को बाहर बैठना होगा. राहुल को बाहर करना सटीक होगा क्योंकि चार दिन बाद उन्हें टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसी तरह दीपक चाहर या भुवनेश्वर कुमार की जगह आवेश खान को उतारा जा सकता है. अक्षर पटेल या रविचंद्रन अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल खेल सकते हैं. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से लगातार खेल रहे ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है.

शाम 7 बजे शुरू होगा मैच 

इस सीरीज का सबसे बड़ा हासिल अश्विन का फॉर्म रहा जिन्होंने दोनों मैचों में किफायती गेंदबाजी करके 23 और 19 रन देकर क्रमश: दो और एक विकेट लिया. वह ‘प्लेयर आफ द सीरिज’ पुरस्कार के दावेदार बन गए हैं जबकि चार साल तक उन्हें सीमित ओवरों की टीम में उतारा नहीं गया. न्यूजीलैंड के लिये दिक्कत 15वें से 20वें ओवर के बीच है जिसमें उनके बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पा रहे. ईडन गार्डन बल्लेबाजों की ऐशगाह रहा है और नवंबर में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिये ओस के कारण आसानी होगी. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा.

यह भी पढ़ें-

CSK के लिए कब और कहां आखिरी मैच खेलेंगे MS Dhoni, माही ने दिया ये जवाब

IND vs NZ: कल भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget