एक्सप्लोरर

IND vs NZ 3rd ODI: टॉम लाथम को चुना गया 'प्लेयर ऑफ द सीरीज', बताया किसने किया अच्छा प्रदर्शन

India vs New Zealand: भारत के विरुद्ध खेली गई वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के टॉम लाथम को प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया. लाथम ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने अच्छी बॉलिंग की.

Tom Latham Player Of The Series: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. तीन वनडे मैचों की सीरीज कीवियों ने 1-0 से अपने नाम की. क्राइस्टचर्च में खेला गया तीसरा मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका. इसलिए इसे रद्द कर दिया गया. तीसरे मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 219 रन बनाए थे. वहीं न्यूजीलैंड का स्कोर जब एक विकेट पर 104 रन था तभी बारिश आई. लगातार तेज बारिश और खराब मौसम को देखते हुए मैच आगे संभव नहीं हो सका. जिसके बाद अंपायर्स ने रद्द घोषित कर दिया. वनडे सीरीज में सिर्फ एक मैच का परिणाम निकला था. 25 नवंबर को ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया था. एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार बल्लेबाजी करने वाले टॉम लाथम को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया. उन्होंने श्रृंखला में 145 रन बनाए.

गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया

टॉम लाथम ने प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार पाने के बाद कहा कि हमारे गेंदबाजों में शानदार बॉलिंग की. शुरुआत में जब गेंद हिल रही थी तो फिन एलन और डेवोन कॉनवे ने संभलकर बैटिंग. इन दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआती दबाव को बखूबी हटाया. आप 145 रन की पारी को अच्छी तरह रिफ्लेक्ट कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा, यह पूरी टीम और व्यक्तिगत रूप से मेरी लिए अच्छी श्रृंखला थी. मेरे लिए यह थोड़ा शर्मनाक रहा क्योंकि मैं अगले दो मैचों में बैटिंग नहीं कर सका. तीसरे मैच में हमारे गेंदबाजों ने बढ़िया बॉलिंग की. 

ऐसी रही वनडे सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया. इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट पर 306 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने 17 गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर टारगेट पूरा कर लिया. केन विलियसन ने 94 रन की नाबाद पारी खेली. जबकि टॉम लाथम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए नॉट आउट 145 रन बनाए थे. दोनों देशों के बीच हैमिल्टन में खेला गया दूसरा मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका. इस मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 12.5 ओवर में 89 रन बनाए थे. जिसके बाद खराब मौसम के चलते मैच रद्द कर दिया गया. वहीं तीसरा मुकाबले में भारत ने अपनी पारी में 219 रन बनाए लेकिन जब न्यूजीलैंड की इनिंग्स शुरू हुई तो 18 ओवर के बाद बारिश आड़े आ गई. जिसके चलते फिर दोबारा खेल संभव नहीं हो पाया. 

यह भी पढ़ेें:

IND vs NZ: अजीत अगरकर ने न्यूज़ीलैंड दौरे पर इस मौजूद इस बल्लेबाज़ की तारीफ, बोले- ‘सबसे प्रभावशाली बल्लेबाज...’

Watch: किसी ने नहीं की अपील, तीसरे वनडे में साफ आउट थे दीपक हुड्डा, अल्ट्रा एज में दिखी सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget