एक्सप्लोरर

IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, जानें कैसी होगी पिच और प्लेइंग-11

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (27 नवंबर) सुबह 7 बजे शुरू होगा.

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल (27 नवंबर) खेला जाएगा. हैमिल्टन के सिडॉन पार्क में यह मुकाबला आयोजित होगा. सीरीज का पहला मुकाबला गंवाने के बाद भारतीय टीम के लिए यह 'करो या मरो' का मैच होगा. बता दें कि ऑकलैंड में हुए पिछले वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से शिकस्त दी थी.

भारतीय टीम ने पिछले मैच में बल्लेबाजी में तो बेहतर प्रदर्शन किया था लेकिन गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी. उमरान मलिक के अलावा टीम इंडिया के बाकी गेंदबाज बेरंग नजर आए थे. इस मुकाबले में टीम इंडिया को अपनी गेंदबाजी और रणनीति पर खास काम करना होगा.

हैमिल्टन में भारत का खराब रिकॉर्ड
इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. यहां भारतीय टीम 11 वनडे मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे 3 में जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है. इसके उलट न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर 32 में से 23 वनडे मैच जीते हैं. वैसे, ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. दोनों के बीच हुए 111 मैच में भारत ने 55 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं. एक मैच टाई हुआ है और 5 मैच बेनतीजा रहे हैं. 

पिच रिपोर्ट: इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 363 रन भी बनाए हैं और 92 रन पर भी ऑलआउट हुई है. वैसे पिछले तीन मुकाबलों में यहां हर बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 300+ रन जड़े हैं. यहां 300+ रन का टारगेट चेज़ करना भी मुश्किल नहीं है. फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड ने यहां 348 रन का टारगेट आसानी से चेज़ किया था. ऐसे में उम्मीद है कि रविवार को होने वाले मुकाबले में यहां जमकर रन बरस सकते हैं.

मौसम का मिजाज: रविवार के दिन यहां दोपहर से लेकर शाम तक बारिश की संभावना जताई गई है. यानी मैच के बारिश से बाधित होने की पूरी-पूरी संभावना है.

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलन, डेवान कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लॉथम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, मैट हैनरी, लॉकी फर्ग्युसन.

यह भी पढ़ें...

IND vs NZ 1st ODI: लाथम और विलियमसन के बीच 164 गेंद पर 221 रन की नाबाद साझेदारी, भारतीय टीम 7 विकेट से हारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget