एक्सप्लोरर

Michael Bracewell: कौन हैं माइकल ब्रेसवेल?, जिन्होंने पहले वनडे में तूफानी शतक लगाकर बढ़ाई भारत की मुश्किलें

Michael Bracewell: न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में कमाल कर दिया. इस दौरान उन्होंने 140 रन की तूफानी पारी खेली.

Who Is Michael Bracewell: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में कमाल कर दिया. 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुए मुकाबले में उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 78 गेंद पर 140 रन की तूफानी पारी खेली. अपनी आक्रामक पारी में ब्रेसवेल ने 12 चौके और 10 छक्के उड़ाए. उनकी धुआंधार बैटिंग को देखकर ऐसा लगा कि न्यूजीलैंड 350 रन का टारगेट आराम से हासिल कर लेगा. यह ब्रेसवेल ही थे जब तक क्रीज पर रहे भारत की मु्श्किलें बढ़ा दीं. आइए आप को माइकल ब्रेसवेल के बारे में विस्तार से बताते हैं.  

कौन हैं माइकल ब्रेसवेल?

माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल के चचेरे भाई हैं. वह कीवी टीम के लोअर मिडिल ऑर्डर के धमाकेदार बल्लेबाज हैं. न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के अलावा माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड अंडर-19, वेलिंग्टन और ओटैगो की टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. हालांकि उन्होंने अभी बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है. लेकिन कम वक्त में वह आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहे. भारत के खिलाफ पहले वनडे में 78 गेंद पर बनाए गए 140 रन उनकी आक्रामक शैली की पुष्टि करते हैं. वह बीते एक साल में न्यूजीलैंड का सभी फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. ब्रेसवेल की खासियत धमाकेदार बैटिंग करने के अलावा वह विकेकीपिंग और ऑफ स्पिन बॉलिंग करने की क्षमता रखते हैं. 

ब्रेसवेल का करियर

माइकल ब्रेसवेल के लिए बीता साल यादगार रहा. उन्होंने 2022 में न्यूजीलैंड के लिए सभी फॉर्मेट में डेब्यू किया. ब्रेसवेल ने मार्च 2022 में वनडे डेब्यू किया. जून 2022 में उन्होंने टेस्ट में पदार्पण किया. वहीं जुलाई 2022 में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में दस्तक दी. माइकल ब्रेसवेल अबतक न्यूजीलैंड के लिए 4 टेस्ट, 17 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 178, एकदिवसीय में 462 और टी20 में 90 रन बनाए हैं. वह वनडे में सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए अब तक 2 शतक लगा चुके हैं. इस मामले में ब्रेसवेल ने एमएस धोनी की बराबरी कर ली है. 

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज ने खतरनाक गेंदबाजी के दम पर तोड़ा बुमराह का रिकॉर्ड, बेस्ट बॉलिंग एवरेज में टॉप पर पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget