एक्सप्लोरर

IND vs IRE 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें; जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल्स

IND vs IRE 2nd T20: भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी रविवार, 20 अगस्त को खेला जाएगा.

IND vs IRE 2nd T20 Match Preview: भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 भी डबलिन के द विलेज में खेला जाएगा. दूसरे टी20 में भी बारिश खलल डाल सकती है. तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 कल यानी रविवार, 20 अगस्त को भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. 

कप्तान जसप्रीत बुमराह की शानदार वापसी से उत्साहित भारतीय टीम रविवार को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी. भारत इसके साथ ही बेहतर मौसम की भी उम्मीद करेगा, जिससे उसके युवा बल्लेबाजों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा.

बुमराह की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण ने सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड को सात विकेट पर 139 रन ही बनाने दिए. लेकिन भारतीय पारी में बारिश के कारण उसके मध्यक्रम के बल्लेबाजों को खेलने का मौका नहीं मिला. 

भारतीय टीम ने जब 6.5 ओवर में दो विकेट पर 47 रन बनाए थे तभी बारिश आ गई जिसके कारण आगे का खेल नहीं हो पाया.  भारत ने यह मैच डकवर्थ लुईस नियम से दो रन से जीता. 

भविष्य के भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज उम्मीद कर रहे होंगे कि उन्हें क्रीज पर पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा. 

पहले मैच में अच्छी शुरुआत के बाद आउट होने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी खेलने का प्रयास करेंगे जबकि पहली गेंद पर आउट होने वाले तिलक वर्मा भी वेस्टइंडीज दौरे की अपनी फॉर्म बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. 

भारत के शीर्ष क्रम में अधिकतर वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में खेल रही भारतीय टीम की बल्लेबाजी में विकेटकीपर संजू सैमसन ही कुछ अनुभवी हैं. 

चोटों के कारण परेशान रहे ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अनुभव रखते हैं और बुमराह बल्लेबाजी में उनकी सेवाएं भी ले सकते हैं. बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने चोटों से उबरने के बाद शानदार वापसी की. इन दोनों तेज गेंदबाजों ने पहले मैच में दो-दो विकेट लिए. कृष्णा का यह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला मैच भी था. 

यहां जिस तरह की परिस्थितियां हैं उसमें टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है. भारत इस मामले में पहले मैच में भाग्यशाली रहा. मैच में दो विकेट लेने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने बाद में स्वीकार किया कि भारत को टॉस जीतने का फायदा मिला.

जहां तक आयरलैंड का सवाल है तो उसकी टीम बुमराह से पहले ओवर में मिले दो झटकों से वापसी करने में सफल रही थी. उसकी टीम को अगर सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद मजबूत भारतीय टीम को चुनौती देनी है तो उसे खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

आयरलैंड को यदि भारत के सामने चुनौती पेश करनी है तो उसके अनुभवी खिलाड़ियों पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग और जॉर्ज डॉकरेल को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. 

भारत टीम: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान.

आयरलैंड की टीम: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, रॉस अडायर, मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, बेन व्हाइट, क्रेग यंग, थियो वैन वेर्कोम.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget