एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? गौतम गंभीर ने प्लान को लेकर दे दिया बड़ा अपडेट

Will jasprit bumrah not play ind vs eng 2nd test: पहले टेस्ट में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कांफ्रेंस में आए. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के प्लान को लेकर बड़ी बात कही.

India vs England Test Series: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हार गई, फील्डिंग के आलावा भारत की गेंदबाजी भी खराब रही. जसप्रीत बुमराह को छोड़ दें तो पहली पारी में कोई अन्य गेंदबाज इंग्लिश बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पाया. दूसरी पारी में तो बुमराह भी कोई विकेट नहीं ले पाए. हालांकि अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे टेस्ट पर है, लेकिन उससे पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने बुमराह को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

पहले टेस्ट की हार के बाद प्रेस के सवालों का जवाब देने खुद हेड कोच गौतम गंभीर आए, जिनकी कोचिंग में भारतीय टेस्ट टीम अच्छा नहीं कर पा रही है. इस दौरे पर सबसे मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते वह सिर्फ 3 ही टेस्ट खेलेंगे. प्रेस कांफ्रेंस में गौतम गंभीर ने भी कन्फर्म किया कि प्लान में कोई बदलाव नहीं हुआ है और पहले टेस्ट में हार के बावजूद बुमराह अब बचे हुए मैचों में से सिर्फ 2 में ही खेलेंगे.

गौतम गंभीर ने जसप्रीत बुमराह को लेकर क्या अपडेट दिया?

गंभीर ने कहा, "मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेज करना हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि आगे बहुत सारा क्रिकेट होना है और हम जानते हैं कि वह कितने जरुरी हैं. इसलिए इस दौरे पर आने से पहले ही यह तय हो गया था कि वह तीन टेस्ट खेलेंगे, लेकिन देखते हैं कि उसका शरीर कैसा रहता है. लेकिन हमने यह तय नहीं किया है कि वह कौन से दो अन्य टेस्ट मैच खेलेंगे."

क्या IND vs ENG 2nd टेस्ट नहीं खेलेंगे बुमराह?

बेशक गौतम गंभीर ने साफ़ किया कि अभी ये तय नहीं है कि बुमराह कौन से 2 और टेस्ट खेलेंगे लेकिन खबर है कि वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे. भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा. गंभीर को लेकर खबर है कि वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे, वह तीसरे और फिर उसके बाद सीरीज के आखिरी टेस्ट में खेलेंगे.

जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे, उनको छोड़कर कोई अन्य गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पाया था. प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली और दूसरी पारी में 6 से अधिक रन प्रति ओवर से रन दिए. मोहम्मद सिराज भी बेअसर रहे. शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा भी असफल रहे. ऐसे में देखना होगा कि जसप्रीत बुमराह की जगह कौन से गेंदबाज को टीम में शामिल किया जाता है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget