एक्सप्लोरर

IND vs ENG: घरेलू सरज़मीन पर सबसे सफल कप्तान बने विराट कोहली, एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

कोहली ने जहां देश में अब तक 29 मैचों में कप्तानी की है, वहीं धोनी 30 मैचों में कप्तान रहे थे. बतौर कप्तान कोहली घर में अब तक दो टेस्ट हारे हैं जबकि पांच ड्रॉ रहे हैं.

IND vs ENG: मोटेरा में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत ने दूसरे दिन ही इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में भारत को 49 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे इंडिया ने सिर्फ 7.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैचों की इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली. कोहली की कप्तानी में घर में खेलते हुए भारत की यह 22वीं जीत है.

इसके साथ ही कोहली ने भारत में बतौर कप्तान सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया. कोहली पूर्व कप्तान धोनी से कम मैचों में देश में कप्तानी करते हुए उनसे आगे निकल गए है. कोहली ने जहां देश में अब तक 29 मैचों में कप्तानी की है, वहीं धोनी 30 मैचों में कप्तान रहे थे. कोहली ने बतौर कप्तान अपने देश में अब 22 टेस्ट मैच जीते हैं जबकि धोनी के नाम घर में 21 जीत हैं.

बतौर कप्तान कोहली घर में अब तक दो टेस्ट हारे हैं जबकि पांच ड्रॉ रहे हैं. वहीं, धोनी घर में तीन टेस्ट हारे हैं जबकि छह ड्रॉ रहे हैं. उनके अलावा पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत में 20 टेस्ट मैचों में से 13 जीते हैं, चार हारे हैं और तीन ड्रॉ रहे हैं. वहीं सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान 21 टेस्ट मैच भारत में खेले हैं, जिसमें में 10 जीते हैं और तीन हारे हैं जबकि आठ ड्रॉ रहे हैं.

इस तरह भारत ने जीता तीसरा टेस्ट

इंग्लैंड ने इस टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी पहली पारी में 112 रन बनाए थे. इसके बाद भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 145 रन बना सकी थी. इस तरह भारत ने पहली पारी में 33 रनों की बढ़त हासिल की थी. इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लिश टीम सिर्फ 81 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत को 49 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने बिना कोई विकेट खोए 7.4 ओवर में हासिल कर लिया. रोहित शर्मा 25 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 और शुभमन गिल 21 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे.

अक्षर पटेल रहे भारती की जीत के हीरो

भारत की इस शानदार जीत के हीरो रहे अक्षर पटेल. अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे अक्षर पटेल ने इस टेस्ट की दोनों पारियों में पांच विकेट झटके. पहली पारी में उन्होंने 38 रन देकर छह और दूसरी पारी में 32 रन देकर पांच विकेट लिए. इसके साथ ही वह एक डे-नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें- 

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंचा इंडिया, अब फाइनल में पहुंचने के लिए करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget