एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Series : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चयन पर भड़के सौरव गांगुली, इस खिलाड़ी को नजरअंदाज करना बताया गलत

सौरव गांगुली ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन को लेकर नाराजगी जताई है. गांगुली ने कहा कि अय्यर को मौका मिलना चाहिए था, वो शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

IND vs ENG Test Series : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने खासतौर पर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं मिलने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. गांगुली का मानना है कि अय्यर ने बीते साल में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए उन्हें टेस्ट टीम में शामिल करना चाहिए था.

गांगुली ने जताई असहमति

रेवस्पोर्ट्ज को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान सौरव गांगुली ने कहा कि अय्यर ने बीते साल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और मुश्किल परिस्थितियों में जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की है. उन्होंने बतौर कप्तान भी टीम में शानदार प्रदर्शन किया है.

उन्होंने कहा, “श्रेयस अय्यर ने पिछले एक साल में अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है. वह दबाव में भी रन बना रहे हैं और शॉर्ट बॉल जैसी चुनौतियों का भी अच्छे से सामना कर रहे हैं. मुझे पता है टेस्ट फॉर्मेट में खेलना अलग होता है, लेकिन उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता था. मैं अगर टीम का चयनकर्ता होता तो उन्हें इस टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका जरूर देता.”

गांगुली का यह बयान साफ संकेत देता है कि वे चयन समिति के फैसले से खुश नहीं है. अजीत अगरकर के नेतृत्व में घोषित की गई भारतीय टीम में अय्यर को शामिल नहीं किया गया, जो कई क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स के लिए एक चौंकाने वाला फैसला था.

भारत की जीत को लेकर क्या बोले गांगुली?

जब गांगुली से पूछा गया कि क्या इस बार की युवा भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीत सकती है, तो उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा, “हम इंग्लैंड से बिल्कुल जीत सकते हैं,अगर टीम की बल्लेबाजी अच्छी रही और जसप्रीत बुमराह भी फिट रहे तो भारत इस सीरीज पर जरूर कब्जा कर सकता है. हमने ऑस्ट्रेलिया में भी एक मजबूत टीम को हराया था, वो भी तब जब विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज टीम में नहीं थे. ऐसे में इस युवा टीम से भी उम्मीद की जा सकती है.”

इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टेस्ट टीम

सलामी बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल, साई सुदर्शन

मिडिल ऑर्डर: शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर

विकेटकीपर: ऋषभ पंत (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल

ऑलराउंडर: नीतीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह

IND vs ENG टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: 20-24 जून – हेडिंग्ले

दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई – एजबेस्टन

तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई – लॉर्ड्स

चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई – ओल्ड ट्रैफर्ड

पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्तद ओवल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget