एक्सप्लोरर

IND vs ENG: मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज हैं सरफराज खान, टीम इंडिया के लिए 'जैकपॉट' से कम नहीं

Sarfaraz Khan IND vs ENG: सरफराज खान ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक जड़ा था. इससे पहले वे डोमेस्टिक क्रिकेट में कमाल दिखा चुके हैं.

Sarfaraz Khan IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी है. इसमें सरफराज खान को भी शामिल किया गया है. वे पिछले मैच में भी टीम का हिस्सा थे. लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिल सका था. सरफराज फॉर्म में हैं. लेकिन वे पिछले मैच में बेंच पर रहे. हालांकि अब राजकोट टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं. सरफराज मिडिल ऑर्डर के अच्छे बल्लेबाज हैं. उन्होंने घरेलू मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है.

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ जड़ा था शतक -

सरफराज को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली गई सीरीज के लिए इंडिया ए में शामिल किया गया था. इस दौरान उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया. सरफराज ने अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में शतक जड़ा. उन्होंने 161 रनों की पारी खेली. इससे पहले उन्होंने इसी टीम के खिलाफ दो अर्धशतक जड़े थे. सरफराज ने एक मैच में 96 रन बनाए थे. वहीं अगले मुकाबले में 55 रन बनाए. 

क्यों मिडिल ऑर्डर में फिट हैं सरफराज -

अगर सरफराज का मिडिल ऑर्डर का परफॉर्मेंस देखें तो वह शानदार रहा है. उन्होंने नंबर 4 और नंबर 6 पर बैटिंग करते हुए काफी रन बनाए हैं. सरफराज ने नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए 7 मैच खेले हैं. इस दौरान 5 अर्धशतकों की मदद से 402 रन बनाए हैं. वहीं नंबर 6 पर बैटिंग करते हुए 13 मैच खेले हैं और 472 रन बनाए हैं. सरफराज ने इस दौरान एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए हैं. उन्होंने नंबर 5 पर बैटिंग करते हुए 8 मैच खेले हैं और 140 रन बनाए हैं.


IND vs ENG: मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज हैं सरफराज खान, टीम इंडिया के लिए 'जैकपॉट' से कम नहीं

फर्स्ट क्लास के साथ टी20 मैचों में भी दिखाया है कमाल -

सरफराज खान हर फॉर्मेंट में परफेक्ट रहे हैं. उन्होंने 45 फर्स्ट क्लास मैचों में 3912 रन बनाए हैं. इस दौरान तिहरा शतक भी लगाया है. सरफराज ने इस फॉर्मेट में 14 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 301 रन रहा है. सरफराज ने 96 टी20 मुकाबलों में 1188 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने लिस्ट ए के 37 मुकाबलों में 629 रन बनाए हैं. वे इस फॉर्मेट में 2 शतक लगा चुके हैं.

टीम इंडिया के लिए अच्छे विकल्प हैं सरफराज -

सरफराज भारतीय टीम में फिट हैं. अगर उन्हें मौका मिलता है तो मिडिल ऑर्डर में कमाल दिखा सकते हैं. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की. भारत का मिडिल ऑर्डर दोनों ही मैचों में कुछ खास नहीं कर सका. श्रेयस अय्यर बुरी तरह फ्लॉप हुए. अब वे टीम से भी बाहर हैं. लिहाजा ऐसी स्थिति में सरफराज भारत के लिए अच्छे विकल्प हैं.

यह भी पढ़ें : 'वाइट बॉल क्रिकेट का स्पेशलिस्ट', जसप्रीत बुमराह को पसंद नहीं था यह टैग; पूर्व हेड कोच ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget