एक्सप्लोरर

IND vs ENG: केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर भारतीय टीम को किया ट्रोल, कहा- पहले ही दी थी चेतावनी

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, "इंडिया याद है, मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि इतना जश्न ना मनाएं. जब आपने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराया था."

IND vs ENG 1st Test: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हरा दिया. पिछले 9 सालों में भारतीय सरज़ीमन पर इंग्लैंड की यह तीसरी जीत है. इस जीत के साथ ही मेहमान टीम चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली. इंग्लैंड की इस शानदार जीत के बाद पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर भारतीय टीम को ट्रोल किया है.

केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, "इंडिया याद है, मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि इतना जश्न ना मनाएं. जब आपने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराया था."

36 साल बाद इंग्लैंड ने भारत को चेन्नई में हराया

इंग्लैंड ने इससे पहले चेन्नई के मैदान पर भारत को 1985 में हराया था. उसके बाद से चेपॉक में दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट खेले गए थे, लेकिन हर बार बाज़ी टीम इंडिया ने मारी थी. आखिरी बार भारत और इंग्लैंड इस मैदान पर 2016 में आमने-सामने आए थे. उस मैच को टीम इंडिया ने पारी और 75 रन से जीता था.

22 साल बाद चेन्नई में हारा भारत

चेन्नई में टीम इंडिया की पिछले 22 सालों में यह पहली हार है. इससे पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत को 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद इंडिया इस मैदान पर एक भी टेस्ट नहीं हारा था.

इस तरह इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट

चेपॉक टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड ने 578 रन बनाने के बाद भारत को उसकी पहली पारी में 337 रनों पर समेट दिया था. हालांकि, पहली पारी में 241 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लिश टीम दूसरी पारी में सिर्फ 178 रनों पर ढ़ेर हो गई थी. इस तरह इंग्लैंड ने भारत को 420 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में टीम इंडिया दूसरी पारी में इंग्लैंड के जैक लीच और जेम्स एंडरसन के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. दूसरी पारी में भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए. वहीं युवा शुभमन गिल ने 50 रनों की पारी खेली. वहीं इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. वहीं तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को तीन सफलता मिलीं.

यह भी पढ़ें- 

विराट कोहली की कप्तानी में लगातार चौथा टेस्ट हारा भारत, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget