एक्सप्लोरर

पंत का डबल धमाल, केएल राहुल ने ठोकी सेंचुरी, फिर बिखर गई टीम इंडिया; जानें चौथे दिन क्या-क्या हुआ

IND vs ENG Highlights: लीड्स टेस्ट में चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने चौथी पारी में बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं. उसे अब भी जीत के लिए 350 रनों की जरूरत है.

IND vs ENG 4th Day Highlights: लीड्स टेस्ट में चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने चौथी पारी में बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं. इंग्लिश टीम को अब भी जीत के लिए 350 रनों की जरूरत है. टीम इंडिया ने चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने 371 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जहां तीसरी पारी में भारत के लिए ऋषभ पंत और केएल राहुल ने शतक लगाया.

चौथे दिन भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी को 90/2 के स्कोर से आगे बढ़ाया. अभी चौथे दिन का खेल शुरू ही हुआ था कि कप्तान शुभमन गिल मात्र 8 रन के स्कोर पर आउट हो गए. गिल ने पहली पारी में 147 रन बनाए थे. गिल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत और केएल राहुल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली. उनके बीच 195 रनों की विशाल पार्टनरशिप हुई.

पंत ने 118 रन बनाए और शतक पूरा होने के तुरंत बाद उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में शॉट्स खेलने शुरू कर दिए थे. जब उन्होंने शतक लगाया, तब दिग्गज प्लेयर सुनील गावस्कर ने स्टैंड्स में खड़े होकर उनसे बैकफ्लिप सेलिब्रेशन करने की मांग की थी, लेकिन पंत ने इशारा करते हुए कहा कि वो अगली बार ऐसा जरूर करेंगे.

भारतीय टीम एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना चुकी थी, ऐसा लगने लगा था जैसे इंग्लैंड को कम से कम 450 रनों का टारगेट चेज करना पड़ सकता है. केएल राहुल जब 137 रन बनाकर आउट हुए, तब भारतीय टीम का स्कोर 333/5 था. यहां से विकेटों का पतझड़ शुरू हुआ, जिसके कारण भारतीय टीम ने आखिरी 5 विकेट मात्र 31 रनों के भीतर गंवा दिए. इसी बीच जोश टंग ने मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह को एक ही ओवर में आउट कर सनसनी मचा दी थी.

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 6 ओवरों के खेल में बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं. इंग्लिश टीम को अब भी जीत के लिए 350 रन बनाने होंगे. चूंकि इंग्लैंड 'बैजबॉल' स्टाइल में क्रिकेट खेलती रही है, इसलिए पांचवें दिन भारत, इंग्लैंड टीम को ऑलआउट करके ही जीत प्राप्त कर सकती है.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget