एक्सप्लोरर

रोहित एक क्लास प्लेयर-विराट के बल्ले से जल्द आएगा शतक, ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज स्पिनर ने दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रेड हॉग का मानना है कि रोहित ने जिस तरह से अपने खेल को एडज्स्ट किया है वो देखने लायक है. साथ ही हॉग ने कोहली के बल्ले से जल्द शतक लगने की बात कही है. 

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ अब तक के शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में भारत के लिए ओपनर रोहित शर्मा सबसे कंसिस्टेंट बल्लेबाज रहे हैं. जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन की स्विंग गेंदबाजी का रोहित ने बखूबी सामना किया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रेड हॉग का भी मानना है कि रोहित एक क्लास प्लेयर हैं और भारत से बाहर टेस्ट मैचों के लिए जिस तरह से उन्होंने अपने खेल को एडज्स्ट किया है उसके लिए वो ज्यादा से ज्यादा तारीफ के हकदार हैं. साथ ही हॉग ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को एक बड़ा प्लेयर बताते हुए जल्द ही उनके बल्ले से शतक लगने की बात कही है. 

रोहित ने अब तक खेले गए तीन टेस्ट में 46 के औसत से 230 रन बनाए हैं, जिसमें दो हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं. बता दें कि, हॉग उन लोगों में शामिल रहे हैं जो विदेशी जमीन पर रोहित की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठाते आए हैं. हॉग ने बताया, "रोहित जिस तरह से गेंदों को लेट खेल रहे हैं वो देखने लायक है. मैं उन कमेंटेटर में से एक हूं जो विदेशी धरती पर उनकी तकनीक को लेकर सवाल उठाते आए हैं. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में उन्होंने जिस तरह से अपने खेल को एडज्स्ट किया है वो देखने लायक है." 

रोहित एक क्लास प्लेयर- हॉग 

साथ ही हॉग ने कहा, "भले ही उन्होंने अब तक सीरीज में शतक नहीं लगाया है, लेकिन उन्होंने दिखा दिया है कि वो एक क्लास प्लेयर हैं. भारत से बाहर टेस्ट मैचों के लिए जिस तरह से उन्होंने अपने खेल को एडज्स्ट किया है उसके लिए वो अधिक तारीफ के हकदार हैं. मैं उम्मीद करता हूं की वो शतक के साथ इस सीरीज का अंत करेंगे."

विराट जल्द बनाएंगे शतक 

विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर ब्रेड हॉग ने कहा, "मुझे लगता है कि विराट के बल्ले से जल्द ही शतक आने वाला है. इंग्लैंड के हालात के हिसाब से उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपनी तकनीक में काफी बदलाव किया है. तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी बेहद सधी हुई नजर आ रही थी. अगले टेस्ट में वो इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए सरदर्द साबित हो सकते हैं."

साथ ही विराट की कप्तानी को लेकर हॉग ने बताया, "विराट एक शानदार कप्तान हैं. वो एक ऐसे कप्तान हैं जिनका डर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के ऊपर बना हुआ है. वो विपक्षी टीम के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं. एक हार के बाद इस तरह से उनकी कप्तानी को लेकर सवाल उठाना सही नहीं है." साथ ही उन्होंने कहा, "एक अच्छा लीडर वो होता है जो मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानता और विराट इसमें माहिर हैं. विराट जिस तरह से मैदान पर आक्रामक रहते हैं वो इंग्लैंड को डराता है."

ऋषभ की बल्लेबाजी को लेकर हॉग ने जताई चिंता 

हालांकि हॉग ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा, "मुझे ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को लेकर चिंता है. तीसरे टेस्ट की चौथी पारी में जब भारत मुश्किल में था तब मुझे वो बहुत कन्फ़्यूजन में लग रहे थे. वो किस तरह से अपनी पारी को एप्रोच करें इस बात को लेकर वो क्लीयर नहीं थे. मुझे लगता है कि टीम प्रबंधन को ऋषभ को अपना नैसर्गिक खेल खेलने देना चाहिए. इंग्लैंड में डिफेंसिव खेल खेलने के लिए ऋषभ के पास अभी ज्यादा अनुभव नहीं हैं."

यह भी पढ़ें 

IND vs ENG Fourth Test: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए क्रिस वोक्स और मार्क वुड की वापसी, जोस बटलर हुए बाहर

कोरोना काल में स्कूल खोलने पर मेडिकल एक्सपर्ट की राय एक नहीं, जानें किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget