एक्सप्लोरर

IND vs ENG: पहले दो टेस्ट के लिए चेन्नई पहुंची इंग्लैंड की टीम, सात दिनों तक होटल में रहेगी क्वारंटीन

इंग्लैंड और भारतीय टीम आज ही बायो बबल में जाएगी. इसके बाद खिलाड़ी सात दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे. पहले टेस्ट से पहले अभ्यास के लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया जाएगा. तीन दिनों के बाद सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट होगा.

India vs England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए चेन्नई पहुंच गई. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने चेन्नई पहुंचने की जानकारी दी है. इंग्लैंड की टीम श्रीलंका से सीधे भारत पहुंची है.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर लिखा, "चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जो रूट और उनकी टीम भारत पहुंची." वीडियो में, होटल के स्टाफ द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत करने से पहले उनकी किट को सैनेटाइज करते हुए देखा जा सकता है.

इंग्लैंड और भारतीय टीम आज ही बायो बबल में जाएगी. इसके बाद खिलाड़ी सात दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे. पहले टेस्ट से पहले अभ्यास के लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया जाएगा. तीन दिनों के बाद सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट होगा.

बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और रोरी बर्न्स श्रीलंका में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे. वे रविवार को ही चेन्नई पहुंच चुके हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दो टीमों के लिए चेन्नई के द लीला पैलेस को बुक किया है. दोनों टीमों को एक ही होटल में ठहराया गया है, जो चेपक स्टेडियम के पास ही है.

चेन्नई पहुंचने के बाद बायो बबल में प्रवेश करने के साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी सात दिनों के क्वारंटीन में चले जाएंगे. तीन दिनों के बाद सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिए टेस्ट किया जाएगा. इंग्लिश टीम श्रीलंका से चेन्नई पहुंची, जहां उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम को 2-0 से हराया है. भारतीय खिलाड़ी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से लौटे हैं और तब से ही वे होम क्वारंटीन थे.

चेपक के नाम से मशहूर चेन्नई का एम.ए चिदंबरम स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मैचों की मेजबानी करेगा. इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मेजबान भारत का शानदार रिकॉर्ड रहा है. भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरुआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है. पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: भारत आने को लेकर उत्साहित हैं जॉनी बेयरस्टो, पहले दो टेस्ट में टीम से बाहर होने पर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget