एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: चेतेश्वर पुजारा पर मंडरा रहा है टीम से बाहर होने का खतरा, लारा ने बताया सुधार का तरीका

IND Vs ENG: चेतेश्वर पुजारा का लगातार फ्लॉप होना अब उनके टीम से बाहर होने की वजह बन सकता है. लारा ने हालांकि उन्हें अपने खेल में सुधार करने का तरीका बताया है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर चेतेश्वर पुजारा का खराब फॉर्म हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में भी जारी रहा. चेतेश्वर पुजारा महज 9 गेंद पर एक रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने. पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने चेतेश्वर पुजारा को खराब फॉर्म से बाहर निकलने के लिए सलाह दी है. ब्रायन लारा का मानना है कि अगर चेतेश्वर पुजारा को सुधार करना है तो उन्हें और अधिक शॉट लगाने की कोशिश करनी होगी जो उनके साथ टीम इंडिया के लिए भी फायदेमंद रहेगा.

लारा का मानना है कि पुजारा को बेहतर स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए.  लारा ने कहा, "मैं पुजारा की तरह संयम रखकर खेलने वाला बल्लेबाज नहीं था और निचले स्ट्राइक रेट से स्कोर नहीं खड़ा करता था. अगर मैं कोच या ऐसा कोई होता जो चाहता था कि पुजारा सुधार करें तो मैं उन्हें और अधिक शॉट खेलने और ऊंची स्ट्राइक रेट से रन बनाने की सलाह देता."

52 वर्षीय लारा ने स्वीकार किया कि पुजारा के खेलने के तरीके ने अतीत में भारत की मदद की है. लेकिन लारा ने अपने नजरिए में पुजारा के कई बार कम रन बनाने पर चिंता व्यक्त की. लारा ने कहा, "वह अपना काम करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि जब आप इतनी धीरे बल्लेबाजी करते हैं तो कई चीज आपकी पारी को स्विंग करा देती है. आपको अपना रास्ता खोजना होगा और शॉट लगाने होंगे."

टीम में जगह पर उठ रहे हैं सवाल

चेतेश्वर पुजारा के टीम में बने रहने पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना आखिरी शतक तीन साल पहले लगाया था. 2018 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद से ही चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं. इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी का और ज्यादा स्लो होते जाना दूसरे बल्लेबाजों पर भी दबाव बढ़ाने का काम कर रहा है.

बात चाहे ऑस्ट्रेलियाई दौरे की हो या फिर इंग्लैंड दौरे की चेतेश्वर पुजारा के आउट होने का तरीका एक जैसा ही रहा है. चेतेश्वर पुजारा अधिकर पारियों में बाहर जाती गेंदों पर बल्ला लगाकर विकेटकीपर या फिर स्लिप के हाथों में कैच थमा देते हैं. अगर पुजारा अगली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बनाते हैं तो उन्हें अगले टेस्ट से ड्रॉप भी किया जा सकता है. 

एंडरसन के सामने लाचार नज़र आ रहा है क्रिकेट का 'बादशाह', क्या विराट पर बढ़ गया है कप्तानी का दबाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget