एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: पिच की आलोचना करने वालों पर बरसे अश्विन, कहा- यह सवाल बंद करो

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद से ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच चर्चा में है. इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने पिच को लेकर सवाल उठाएं हैं. लेकिन अश्विन का कहना है कि यह सब कोई मायने नहीं रखता है.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेला गया टेस्ट मैच दो दिन में खत्म हो गया. इस मैच के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की आलोचना हो रही है. लेकिन टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने पिच का बचाव किया है. अश्विन का कहना है कि पिच की आलोचना को बंद कर देना चाहिए.

अश्विन का कहना है कि पिच को लेकर ज्यादा ड्रामा नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "अच्छी क्रिकेट पिच क्या है? गेंदबाज मैच में थे. रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत थी. निश्चित रूप से, इसे लेकर कोई सवाल नहीं है. अच्छी पिच कैसे बनाते हैं? कौन इसे परिभाषित करता है? पहले दिन गेंद सीम करेगा और अंतिम दो दिन स्पिन होगा. ऐसे नियम कौन बनाते हैं? हमें इस बहस को यहीं खत्म कर देनी चाहिए और इसे लेकर ज्यादा ड्रामा नहीं करना चाहिए."

तीसरे टेस्ट के दौरान अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए. डे-नाइट के रूप में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच दो दिन में ही समाप्त हो गया और युवराज सिंह जैसे कुछ पूर्व खिलाड़ी ने इस पर सवाल भी खड़े किए.

युवराज की आलोचना नहीं की

अश्विन ने हालांकि युवराज की आलोचना नहीं की. स्टार स्पिनर ने कहा, "मेरे ट्वीटस का मतलब किसी एक व्यक्ति को लेकर नहीं था. जब मैंने युवराज के ट्वीट को पढ़ा तो ईमानदारी से कहूं तो मुझे बिल्कुल भी गलत नहीं लगा. मुझे बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि वह कुछ कह रहे हैं या कुछ सुझाव देने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगा. उनके लिए मेरे अंदर बहुत सम्मान है."

बता दें कि टीम इंडिया ने अहमदाबाद टेस्ट को दो दिन में 10 विकेट से जीता है. टीम इंडिया चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना चुकी है. इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 मार्च से खेला जाएगा.

IND vs ENG: महाराष्ट्र में दोबारा कोरोना फैलने के कारण खाली स्टेडियम में खेली जाएगी वनडे सीरीज़, पुणे में ही होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG T20: भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड
भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड
2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs ENG T20 Highlights: जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget